अखलासपुर बाइपास रोड पर लगा जाम, लोग बेहाल

Updated:
विज्ञापन

हर के अखलासपुर बाइपास रोड पर सोमवार को शाम एक बार फिर लंबा जाम लग गया. यहां भूपेश गुप्ता डिग्री काॅलेज से लेकर बाइपास रोड केरोसिन तेल टंकी रोड तक सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंस गये

विज्ञापन

भभुआ शहर. शहर के अखलासपुर बाइपास रोड पर सोमवार को शाम एक बार फिर लंबा जाम लग गया. यहां भूपेश गुप्ता डिग्री काॅलेज से लेकर बाइपास रोड केरोसिन तेल टंकी रोड तक सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंस गये. इस दौरान लोगों को दो से ढाई घंटे तक जाम में फंसे रहने से काफी परेशान होना पड़ा. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद स्थिति कुछ सामान्य हुई और धीरे-धीरे गाड़ी रेंगते हुए निकलने लगी. दरअसल, अखलासपुर बाइपास रोड पर छह से ज्यादा विवाह घर बने हैं. शादी समारोह के सीजन में एक साथ बारात निकलने और भारी वाहनों के आवाजाही से यहां अक्सर जाम लग जाता है. इसके साथ ही अखलासपुर बाइपास रोड में कॉर्नर काफी संकीर्ण होने के कारण भारी गाड़ियों के मोड़ पर मुड़ने के दौरान भी अक्सर इस रोड पर जाम की समस्या बनी रहती है, जहां इन सब के दौरान सोमवार को काफी संख्या में भारी व छोटी गाड़ियों के एक साथ आवाजाही से भीषण जाम की समस्या बन गयी. जबकि, काफी हद तक इसका मुख्य कारण भीड़भाड़ के बावजूद ट्रैफिक पुलिस या प्रशासन का नहीं होना व वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करना भी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन