कैमूर DM कुमार अनुराग का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, भोजन से डॉक्टरों की उपस्थिति तक जांची व्यवस्था
कैमूर डीएम कुमार अनुराग का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण
कैमूर डीएम कुमार अनुराग ने भभुआ सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं, भोजन और साफ-सफाई का जायजा लिया और सुधार के निर्देश दिए।
Kaimur News : कैमूर डीएम कुमार अनुराग ने रविवार को सदर अस्पताल भभुआ का औचक निरीक्षण किया. डीएम के अचानक अस्पताल पहुंचने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, उपचार केंद्रों और जांच इकाइयों का जायजा लिया और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली.
आपके शहर में
मरीजों के भोजन की गुणवत्ता पर डीएम की नजर
निरीक्षण की शुरुआत डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिये जा रहे भोजन की व्यवस्था से की. उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित मेन्यू और वितरण व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली. डीएम ने मरीजों को निर्धारित मानकों के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
कैदी वार्ड से निर्माणाधीन भवन तक जांच
डीएम ने कैदी वार्ड का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध बेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली. इसके बाद अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन हॉस्पिटल भवन का जायजा लिया. उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप काम कराने पर जोर दिया.
इमरजेंसी और भर्ती वार्ड की व्यवस्था देखी
औचक निरीक्षण के दौरान डीएम इमरजेंसी ड्रेसिंग रूम पहुंचे और मरीजों को मिलने वाली तत्काल चिकित्सा सुविधा, उपलब्ध संसाधनों और उपकरणों की जानकारी ली. इसके बाद भर्ती वार्ड में पहुंचकर मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और वार्ड की व्यवस्था का निरीक्षण किया.
पैथोलॉजी में जांच व्यवस्था की ली जानकारी
डीएम ने पैथोलॉजी विभाग का निरीक्षण कर विभिन्न प्रकार की जांच, उपलब्ध मशीनों और मरीजों को मिल रही जांच सुविधाओं की जानकारी ली. डॉक्टर कक्ष का भी निरीक्षण किया और चिकित्सकों की उपस्थिति तथा मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया.
बच्चों के इलाज और पोषण की व्यवस्था पर भी फोकस
डीएम ने पीडियाट्रिक वार्ड में बच्चों के इलाज की व्यवस्था देखी. इसके बाद पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर भर्ती बच्चों के उपचार, पोषण और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पोषण और उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया.
डायलिसिस और मानसिक स्वास्थ्य इकाई भी जांची
डीएम ने डायलिसिस सेंटर में मरीजों को मिल रही सुविधा, उपलब्ध मशीनों और सेंटर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई का निरीक्षण कर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मरीजों के उपचार और परामर्श की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की.
ICU में बेड और उपकरणों का लिया जायजा
सदर अस्पताल के ICU का निरीक्षण करते हुए डीएम ने उपलब्ध बेड, उपकरण, चिकित्सकीय व्यवस्था और गंभीर मरीजों के इलाज की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए उपलब्ध संसाधनों को भी देखा.
मरीजों को बेहतर सुविधा देने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने का निर्देश दिया. उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया.
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक, डीएस डॉ. विनोद कुमार, डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल, डीएएम प्रभात कुमार, अस्पताल प्रबंधक शैलेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.
Also read : कैमूर: कुदरा में NH-19 पर शराब के नशे में हंगामा करते तीन गिरफ्तार, मेडिकल जांच में हुई पुष्टि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए