कैमूर: रामगढ़ में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नशे की हालत में तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नशे की हालत में थाने में गिरफ्तार तीनों आरोपित

रामगढ़ थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ पुलिस ने नशे की हालत में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Kaimur Police Action on Drunk Driving: रामगढ़ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान रामगढ़ पुलिस ने नशे की हालत में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को मोहनिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नशे की हालत में पकड़े गए तीनों आरोपित

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानिया थाना क्षेत्र के देहुढी गांव निवासी स्व. राजेश खरवार के पुत्र सत्यम खरवार, रामगढ़ थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी स्व. मैनुद्दीन के पुत्र साहिल अली और मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव निवासी इंद्रजीत शाह के पुत्र शशिकांत कुमार के रूप में हुई है.

मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि

पुलिस के अनुसार, शराब के खिलाफ चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान तीनों आरोपितों को नशे की हालत में पकड़ा गया. इसके बाद सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया. जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की. कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराब के सेवन और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों के साथ ही नशे की हालत में पकड़े जाने वाले लोगों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन