भभुआ रोड स्टेशन पर आरपीएफ की तत्परता से महिला यात्री की बची जान
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 09 Feb 2026 4:42 PM
गया-डीडीयू मंडल के भभुआ रोड स्टेशन पर सोमवार को आरपीएफ की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया.
चलती ट्रेन से उतरने के दौरान प्लेटफाॅर्म पर गिर गयी थी महिला मोहनिया शहर. गया-डीडीयू मंडल के भभुआ रोड स्टेशन पर सोमवार को आरपीएफ की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया. यहां हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस के प्रस्थान के दौरान एक महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में प्लेटफॉर्म पर गिर गयी,जिसे आरपीएफ जवान ने समय रहते बचा लिया, जिससे उसकी जान बच गयी. जानकारी के अनुसार, आरपीएफ आरक्षी कैसर जमाल खान प्लेटफॉर्म दो पर उक्त ट्रेन को सुरक्षित पासिंग कराने के लिए खडे थे, जिसके दौरान हावड़ा-जोधपुर ट्रेन अपने निर्धारित समय भभुआ रोड स्टेशन पर पहुंची. यहां से 09:08 बजे भभुआ रोड स्टेशन से खुली. इसी दौरान कोच संख्या एस/4 से एक महिला यात्री 09:09 बजे चलती ट्रेन से उतरने लगी और संतुलन बिगड़ने से प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ी. मौके पर तैनात आरपीएफ आरक्षी कैसर जमाल खान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को संभाल लिया और प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच खतरनाक गैप में गिरने से बचा लिया. इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो में भी कैच हो गया. जान बचायी गयी महिला की पहचान चांद थाना के लोहलन गांव निवासी अलीशेर अंसारी की 25 वर्षीय पत्नी रुबेदा खातून बतायी जाती है. बताया जाता है कि महिला भभुआ से डीडीयू जंक्शन पर दवा लेने जा रही थी. उसके पास टिकट संख्या 40817041 थी. महिला की बहन भी उसके साथ यात्रा कर रही थी. ट्रेन के मुगलसराय न जाने की गलतफहमी में घबराकर महिला दोबारा उतरने लगी, जिससे यह हादसा हुआ. घटना के बाद महिला यात्री को उसके परिजनों के साथ दूसरी ट्रेन में सुरक्षित चढ़ाकर गंतव्य की ओर भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










