किशोरी को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

सोनहन थाना क्षेत्र के बड़की मीरिया गांव में मंगलवार रात में अपनी मां के साथ सोयी एक किशोरी को सांप ने काट लिया. उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

मोहनिया शहर. सोनहन थाना क्षेत्र के बड़की मीरिया गांव में मंगलवार रात में अपनी मां के साथ सोयी एक किशोरी को सांप ने काट लिया. उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक किशोरी सोनहन थाना क्षेत्र के बड़की मीरिया गांव निवासी विनोद सिंह की 12 वर्षीय पुत्र गुड़िया कुमारी बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम को लड़की अपनी मां के साथ खाना खाकर सो गयी थी, तभी जहरीले सांप ने काट लिया. सुबह 3:00 बजे तबीयत खराब होने लगी, तो परिजन इलाज के लिए मोहनिया के एक निजी क्लीनिक में ले गये. वहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया, तो अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए परिजन ले आये. यहां उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गयी. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद अपने साथ लेकर दाह संस्कार करने के लिए लेकर चले गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन