मैकेनिक हत्याकांड के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी गठित

Published by : Vikash Kumar Updated At : 28 Jan 2026 8:42 PM

विज्ञापन

KAIMUR NEWS.21 जनवरी को भगवानपुर बाजार में हुई मैकेनिक सुशील चौरसिया की गोली मारकर हत्या की जांच के लिए कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ल ने भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया है.

विज्ञापन

21 जनवरी को गोली मारकर हुई थी मैकेनिक की हत्या

भभुआ सदर.

21 जनवरी को भगवानपुर बाजार में हुई मैकेनिक सुशील चौरसिया की गोली मारकर हत्या की जांच के लिए कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ल ने भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया है. टीम में डीआइयू प्रभारी अवधेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं. एसपी ने एसआइटी को निर्देश दिया है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से अपराधियों का सुराग पता लगाया जाए. गौरतलब है कि 21 जनवरी को रात 8 बजे के करीब भगवानपुर बाजार स्थित बैट्री दुकान में बैठे मैकेनिक सुशील चौरसिया की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गये थे. इस हत्याकांड के विरोध में भगवानपुर बाजार के व्यवसायियों और ग्रामीणों ने 23 जनवरी को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था और पुलिस को अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक हफ्ते का समय दिया था. एसआइटी का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ भभुआ मनोरंजन भारती ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य माध्यमों से जांच पड़ताल के बाद अपराधियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाये गये हैं. पुलिस जल्द ही गोली मारकर भागे अपराधियों को गिरफ्तार करेगी.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन