कैमूर पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे वारंटियों को किया गिरफ्तार, गैर जमानती वारंट पर प्रसाशन की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार वारंटी भाई | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर जिले के चैनपुर बाजार में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे. पुलिस ने घर पर छापेमारी कर उन्हें दबोचा.

विज्ञापन

Chainpur NBW Arrest Kaimur : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों सगे भाइयों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था और पुलिस उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी.

विज्ञापन

Kaimur News : घर पर छापेमारी कर दोनों को दबोचा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चैनपुर बाजार निवासी स्वर्गीय इम्तियाज समानी के पुत्र नौशाद समानी तथा इकबाल समानी उर्फ अयिताब समानी के रूप में हुई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों अपने घर पर मौजूद हैं. इसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

गैर जमानती वारंट के बाद से थे फरार

पुलिस के अनुसार दोनों सगे भाइयों के विरुद्ध चैनपुर थाना में पहले से एक आपराधिक मामला दर्ज है. इसी मामले में न्यायालय ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. वारंट जारी होने के बाद से दोनों लगातार फरार चल रहे थे.

मेडिकल जांच के बाद भेजे गए जेल

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद मेडिकल परीक्षण कराकर दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन