श्रद्धालुओं का पिकअप पलटा, एक की मौत, एक दर्जन घायल

Updated:
विज्ञापन

हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया

विज्ञापन

चैनपुर. मंगलवार की देर शाम मुंडेश्वरी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप थाना क्षेत्र के दुलहरा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक के द्वारा एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि, अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया. मृतक मुड़ी गांव निवासी स्व पोतन नोनिया का पुत्र 52 वर्षीय वकील चौहान व घायलों में सुनील कुमार, वकील चौहान, सुनीता देवी पति राकेश चौहान, अमित देवी पति सुदर्शन चौहान, राजा बाबू, रेशमा देवी पति हरिहर, चौहान महावीर चौधरी, आरती देवी पति शिवचरण चौधरी, गुड्डी देवी पति वकील चौधरी, दुलारी देवी पति लक्ष्मण चौधरी, बुद्धू दुनिया व नौरंगी देवी पति तागा चौहान बताये जाते हैं. पता चला है कि सभी मुंडेश्वरी दर्शन करने के लिए गये थे और मंगलवार की शाम सभी मुंडेश्वरी से लौट रहे थे. पिकअप दुलहरा मोड़ के समय अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग पिकअप के नीचे दब गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को बाहर निकल गया. वहां मौजूद बिउर गांव निवासी लड्डन खान, ग्रामीण व पुलिस बल के जवानों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन