कैमूर: चांद में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 37.2 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शराब के साथ गिरफ्तार धंधेबाज | Prabhat Khabar Network

कैमूर के चांद थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 37.2 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन और शराब जब्त कर कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन

Kaimur News : चांद थाना क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 37.2 लीटर देशी शराब बरामद की. पुलिस ने शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सिलौटा के पास बाइक से मिली 30 लीटर शराब

पहली कार्रवाई ग्राम सिलौटा के पास की गयी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से देशी शराब लेकर जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गयी. पीछे की सीट से बंधे सामान की जांच करने पर ब्लू लाइन देशी शराब मसाला की 200 एमएल की 150 बोतल, कुल 30 लीटर शराब बरामद हुई.

पुलिस ने मौके से रिंकू कुमार जसवाल, पिता स्व. रमेश जसवाल, निवासी बिउरी, थाना चांद, जिला कैमूर को गिरफ्तार कर लिया. मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया.

पतेरी पुल के पास स्कूटी से बरामद हुई 7.2 लीटर शराब

दूसरी कार्रवाई पतेरी पुल के पास की गयी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक स्कूटी की जांच की. तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से विंडीज लाइन देशी शराब मसाला की 200 एमएल की 36 बोतल बरामद हुई. इसकी कुल मात्रा 7.2 लीटर बतायी गयी. पुलिस ने मौके से सुखु कुमार, पिता स्व. रामजी बिंद, निवासी परहैचा, थाना चांद, जिला कैमूर को गिरफ्तार किया.

दोनों वाहनों को किया गया जब्त

पुलिस ने दोनों मामलों में बरामद शराब के साथ मोटरसाइकिल और स्कूटी को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की कार्रवाई के बाद शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है.

थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त धंधेबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.

शराब के साथ गिरफ्तार धंधेबाज | Prabhat Khabar Network
शराब के साथ गिरफ्तार धंधेबाज | Prabhat Khabar Network
शराब के साथ गिरफ्तार धंधेबाज | Prabhat Khabar Network
शराब के साथ गिरफ्तार धंधेबाज | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन