कैमूर: मोहनिया चेक पोस्ट पर टेंपो से शराब बरामद, पुलिस को देखकर संदिग्ध तरीके से भागने लगा युवक
शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
बिहार के मोहनिया में पुलिस ने टेंपो की सीट के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 168 पीस शराब बरामद की है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Kaimur News : स्थानीय समेकित चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने टेंपो की सीट के नीचे छिपाकर शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने टेंपो की तलाशी के दौरान 8 पीएम ब्रांड की 180 एमएल वाली कुल 168 पीस शराब बरामद की. बरामद शराब की कुल मात्रा 30.240 लीटर बतायी गयी है. गिरफ्तार युवक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित बरकत नगर निवासी आलम फारूकी के पुत्र आफताब आलम के रूप में हुई है.
आपके शहर में
पुलिस को देखकर संदिग्ध तरीके से भागने लगा युवक
जानकारी के अनुसार, समेकित चेक पोस्ट पर पुलिस द्वारा नियमित रूप से वाहनों की सघन जांच की जा रही थी. इसी दौरान एक टेंपो में सवार युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध तरीके से भागने का प्रयास करने लगा. उसकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया.
सीट के नीचे छिपाकर रखी थी शराब
युवक को पकड़ने के बाद पुलिस ने टेंपो की तलाशी ली. तलाशी के दौरान टेंपो की सीट के नीचे छिपाकर रखी गयी शराब बरामद हुई. पुलिस के अनुसार, शराब 8 पीएम ब्रांड की 180 एमएल वाली बोतलों में थी. कुल 168 पीस शराब बरामद की गयी, जिसकी मात्रा 30.240 लीटर है.
शराब जब्त, आरोपी पर उत्पाद अधिनियम में कार्रवाई
पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए आफताब आलम को गिरफ्तार कर लिया. उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले में शराब की खेप कहां से लायी गयी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी भी जानकारी जुटा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए