कैमूर: कुदरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, महीनों से फरार दो वारंटी और दो पियक्कड़ धराये

Updated:
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में वारंटी व पियक्कड़ | Prabhat Khabar Network

कुदरा थाना पुलिस ने नेवरास गांव से एनबीडब्ल्यू वारंटी और शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

Kaimur News : कुदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग कार्रवाई करते हुए न्यायालय के एनबीडब्ल्यू वारंटी समेत शराब सेवन के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों और शराब सेवन करने वालों में हड़कंप मचा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नेवरास गांव से पकड़े गये दो एनबीडब्ल्यू वारंटी

कुदरा थाना पुलिस ने नेवरास गांव में छापेमारी कर महीनों से फरार चल रहे न्यायालय के एनबीडब्ल्यू वारंटी कामेश्वर सिंह और छोटन सिंह को गिरफ्तार किया. दोनों नेवरास गांव निवासी रामाशीष सिंह के पुत्र बताये गये हैं. पुलिस लंबे समय से दोनों की तलाश कर रही थी.

लालापुर नहर के पास शराब के नशे में कर रहे थे शोरगुल

इधर, शराब सेवन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने लालापुर नहर के पास से दो युवकों को पकड़ा. पुलिस के अनुसार, दोनों शराब के नशे में शोरगुल कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान माथा चक गांव निवासी श्याम सुंदर कुमार, पिता दुखन प्रसाद तथा नेवरास गांव निवासी दीपक सेठ, पिता हीरा सेठ के रूप में हुई है.

मेडिकल जांच के बाद भेजे गये न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने गिरफ्तार सभी चारों आरोपितों की सीएचसी में मेडिकल जांच करायी. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

वारंटी और शराबियों के खिलाफ लगातार अभियान

पुलिस की ओर से इन दिनों न्यायालय के वारंटियों और शराब सेवन करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

पुलिस हिरासत में वारंटी व पियक्कड़ | Prabhat Khabar Network
पुलिस हिरासत में वारंटी व पियक्कड़ | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन