Kaimur News : कैमूर में सोने में 1870 रुपये की तेजी, एक ही दिन में चांदी 21,200 रुपये उछली

Updated:
विज्ञापन

अनाज मंडी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News स्थानीय बाजार की मांग के अनुसार कैमूर जिले में सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. शनिवार को जिले के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी बढ़त दर्ज की गई है

विज्ञापन

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : स्थानीय बाजार की मांग के अनुसार कैमूर जिले में सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. शनिवार को जिले के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी बढ़त दर्ज की गई है. जहां सोने के भाव में 1870 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है, वहीं चांदी की कीमत में 21,200 रुपये प्रति किलो का भारी उछाल देखा जा रहा है.

विज्ञापन

दरअसल, पिछले एक सप्ताह से चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ था, लेकिन अब इसने एक बड़ी तेजी का रुख कर लिया है.

सर्राफा बाजार, जानें आज का रेट

स्वर्ण व्यवसायी अमित सेठ के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दामों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. शनिवार को भभुआ बाजार में कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहने की संभावना है:

24 कैरेट सोना : ₹1,43,940 प्रति 10 ग्राम (जबकि एक दिन पहले यह ₹1,42,070 था)

22 कैरेट सोना : ₹1,33,590 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: ₹1,14,000 प्रति 10 ग्राम

चांदी (कच्ची) : ₹2,66,100 प्रति किलोग्राम

चांदी के जेवर : ₹2,000 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से)

चांदी के बर्तन : ₹2,200 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से)

भभुआ मंडी में अनाज के भाव

सर्राफा बाजार के साथ-साथ भभुआ की मुख्य मंडी में अनाज और दालों के थोक व खुदरा भाव स्थिर बने हुए हैं. आज के प्रमुख दाम इस प्रकार हैं:

अनाज-दाल का प्रकार भाव (रुपये प्रति क्विंटल)

गोविंद भोग चावल ₹10,000- ₹12,000

अरहर दाल ₹10,800- ₹11,000

मूंग दाल ₹7,800- ₹8,450

चना दाल ₹7,250 – ₹8,450

मसूर दाल ₹6,300 – ₹6,750

सरसों ₹5,400- ₹5,850

कतरनी चावल ₹3,500 – ₹3,700

मंसूरी चावल ₹2,650 – ₹2,900

गेहूं ₹2,400 – ₹2,700

सब्जी मंडी का ताजा हाल

भभुआ की सब्जी मंडी में आज लहसुन, नींबू और टमाटर के तेवर कड़े नजर आ रहे हैं, जबकि हरी सब्जियां सामान्य दाम पर उपलब्ध हैं:

लहसुन: ₹200 प्रति किलो

नींबू : ₹140 प्रति किलो

टमाटर : ₹50 – ₹60 प्रति किलो

खीरा: ₹50 प्रति किलो

प्याज / बैगन / करेला:₹40 प्रति किलो

नेनुआ / भिंडी / लौकी:₹30 प्रति किलो

परवल: ₹20 प्रति किलो

आलू: ₹12 प्रति किलो

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन