कैमूर की टॉप तस्वीरें: 60 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, टक्कर के बाद कई वाहनों ने युवक को रौंदा और ठंड से मौत की आशंका

Updated:
1 / 6
कैमूर की टॉप तस्वीरों में 60 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत और ठंड से 26 वर्षीय युवक की मौत की आशंका की खबरें सुर्खियों में रहीं.
फुल स्क्रीन में देखें

कैमूर की टॉप तस्वीरें

कैमूर की टॉप तस्वीरों में 60 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत और ठंड से 26 वर्षीय युवक की मौत की आशंका की खबरें सुर्खियों में रहीं.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 6
PM मोदी ने 60 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन
फुल स्क्रीन में देखें

PM के लाइव प्रसारण में शामिल विधायक, डीएम

PM मोदी ने 60 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के उद्घाटन और लोकार्पण के क्रम में कैमूर जिले की करीब 60 करोड़ रुपये की पूर्ण हो चुकी योजनाओं का भी उद्घाटन किया. इनमें विद्युत, स्वास्थ्य और आवास विभाग की योजनाएं शामिल हैं. जिले में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 55.93 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया गया. इसमें 30 सर्किट किलोमीटर केबलिंग कार्य, 14 फीडर, कर्मनाशा औद्योगिक क्षेत्र में 12.80 करोड़ रुपये की लागत से बने दो पावर सब स्टेशन और रामकरपुर में 11.85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पावर सब स्टेशन शामिल हैं.

3 / 6
स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद कई वाहनों ने युवक को रौंदा, मौत
फुल स्क्रीन में देखें

AI से सांकेतिक तस्वीर

स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद कई वाहनों ने युवक को रौंदा, मौत

सौली NH-19 पर सड़क पार कर रहे मुन्ना कुमार प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की शाम भी अपनी कपड़ा प्रेस करने की दुकान बंद कर घर लौट रहा था. इसी दौरान पुसौली बाजार के समीप एनएच-19 पार करने के क्रम में मोहनिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा. इसी बीच पीछे से गुजर रहे दूसरे वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इसके बाद सड़क पर गिरे युवक को पीछे से गुजर रहे कई वाहनों ने रौंद दिया. इससे उसके शरीर के कई अंग सड़क पर बिखर गये. स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव के टुकड़ों को एकत्रित किया.

4 / 6
ठंड लगने से 26 वर्षीय युवक की मौत की आशंका
फुल स्क्रीन में देखें

पोस्टमार्टम के दौरान उपस्थित परिजन

ठंड लगने से 26 वर्षीय युवक की मौत की आशंका

बदलते मौसम के साथ कैमूर जिले में ठंड का असर बढ़ने लगा है. सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच भगवानपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में घर में सो रहे 26 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने ठंड लगने से मौत होने की आशंका जतायी है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

5 / 6
लोक अदालत में चेक बाउंस के 11 मामले सुलझे, 64.25 लाख का समझौता
फुल स्क्रीन में देखें

उद्घाटन करते जिला जज व अन्य

लोक अदालत में चेक बाउंस के 11 मामले सुलझे, 64.25 लाख का समझौता

कैमूर में आज विशेष लोक अदालत लगी जिसमें चेक बाउंस से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और पक्षकारों के बीच आपसी सुलह-समझौते को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को व्यवहार न्यायालय भभुआ और अनुमंडल न्यायालय मोहनिया में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के निर्देश पर आयोजित इस विशेष लोक अदालत में परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआइ एक्ट) के तहत लंबित मामलों की सुनवाई हुई. दोनों न्यायालयों में कुल 11 मामलों का निष्पादन आपसी सहमति से किया गया. इनमें कुल 64 लाख 25 हजार रुपये की समझौता राशि तय हुई.

6 / 6
पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालयों में नामांकन शुरू
फुल स्क्रीन में देखें

पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालयों में नामांकन शुरू

ग्रामीण परिवेश की बेटियों के लिए शिक्षा की राह आसान बनाने और आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई से वंचित होने की मजबूरी दूर करने के लिए सरकार ने आवासीय विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू की है. पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए बिहार के विभिन्न जिलों में संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालयों की रिक्त सीटों पर दाखिला लिया जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन