ePaper

इंटर परीक्षार्थियों से शहर में मची आपाधापी, लगता रहा दिन भर जाम

Updated at : 02 Feb 2026 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर परीक्षार्थियों से शहर में मची आपाधापी, लगता रहा दिन भर जाम

एकता चौक से लेकर सदर अस्पताल और अखलासपुर स्टैंड में लगा रहा भीषण जाम

विज्ञापन

= एकता चौक से लेकर सदर अस्पताल और अखलासपुर स्टैंड में लगा रहा भीषण जाम जाम छुड़ाने में पुलिस प्रशासन को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत भभुआ सदर. इंटर की परीक्षा के पहले ही दिन परीक्षार्थियों व उनके परिजनों के आगमन से सोमवार को शहर भीषण जाम की चपेट में रहा. जाम ऐसी भीषण की कई लोग जाम में फंसे रहे. जाम की वजह से तो कई इंटर परीक्षार्थियों के प्रथम व द्वितीय पाली की परीक्षा छूटते-छूटते बची, तो कई का परीक्षा लेट होने से छूट भी गया. सुबह नौ बजे ही शहर के एकता चौक से लेकर सदर अस्पताल और अखलासपुर स्टैंड से बाइपास रोड तक और इधर जेपी चौक से लेकर पटेल चौक व वन विभाग के आगे तक सड़क भीषण जाम की चपेट में आ गया और लोग खासकर इंटर के परीक्षार्थी व स्कूली बच्चे जाम में फंसकर परेशान होते रहे. हालांकि, जाम में ही परीक्षार्थियों के परिजन किसी प्रकार जगह बनाकर जाम से निकले और परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाया. इधर, शहर में जाम लगने से अनभिज्ञ भभुआ थाने की पुलिस काफी देर बाद जाम स्थल शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज व अखलासपुर स्टैंड पर पहुंची और लोगों से कड़ाई से निबटते हुए जाम छुड़ाया गया. सोमवार को अचानक सुबह से ही काफी संख्या में लोगों की बढ़ी भीड़ के चलते खासकर शहर में बनाये गये परीक्षा केंद्रों के आसपास ट्रैफिक की समस्या ज्यादा गंभीर देखी गयी, कुछ जगहों पर तो पूरे दिन रुक रुक कर जाम लगता रहा. खासकर शहर के सभी मुख्य चौराहों पर हालत और भी दयनीय नजर आयी, भारी संख्या में वाहनों के बीच स्थिति यह हो गयी कि कई जगह परीक्षार्थियों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा और पैदल चलकर ही केंद्र तक पहुंचने को विवश रहे. सोमवार से दो पालियों में होने वाली परीक्षा को लेकर केंद्रों के बाहर भारी भीड़ लगी रही. प्रथम पाली के परीक्षार्थी परीक्षा देकर निकले भी नहीं थे कि दूसरे पाली में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की ठेलमठेल शुरू हो जा रही थी. जबकि, परीक्षार्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों की भीड़ भी परीक्षार्थियों से कम नहीं देखी जा रही थी. जानकारी के अनुसार, सोमवार को शहर में 10 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के साथ काफी संख्या में उनके परिजन भी पहुंचे थे, जिससे ट्रैफिक संबंधी परेशानी और अधिक बढ़ गयी, जिससे परीक्षार्थी से लेकर आमजन तक हैरान परेशान रहे. सोमवार को पुलिस प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी शहर की सड़कों पर रुक रुक कर जाम लगता रहा और दिनभर वाहन चालक सहित पैदल निकले लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहे.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन