कैमूर चेकपोस्ट पर अवैध वसूली का खुलासा, 3 सैप जवान और 1 होमगार्ड गिरफ्तार, ₹83,300 नकद बरामद

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया थाना में गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर जिले के मोहनिया चेकपोस्ट पर एक बड़ी अवैध वसूली का मामला सामने आया है. एसपी के निर्देश पर हुई छापेमारी में तीन सैप जवानों और एक होमगार्ड को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके पास से ₹83,300 नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले के मोहनिया चेकपोस्ट पर ट्रकों से कथित अवैध वसूली का बड़ा मामला सामने आया है. एसपी के निर्देश पर सोमवार की मध्यरात्रि ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी में तीन सैप जवान और एक होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 83,300 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं. सभी के खिलाफ मोहनिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना के बाद आधी रात हुई छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहनिया चेकपोस्ट पर ट्रकों से अवैध वसूली की जा रही है. सूचना के बाद कैमूर एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने देर रात चेकपोस्ट पर छापेमारी की, जहां चारों आरोपियों को कथित रूप से ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते पकड़ा गया.

तीन सैप जवान और एक होमगार्ड गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में यूपी के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के जवाहर का टोला निवासी परशुराम सिंह (58), शेखपुरा जिले के भदौस गांव निवासी बच्चु प्रसाद (57) और पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के सियारामपुर निवासी मंजिराज शर्मा (59) शामिल हैं. ये तीनों सैप जवान हैं. वहीं चौथा आरोपी कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के महरथा गांव निवासी सुनील कुमार गुप्ता (27) है, जो होमगार्ड जवान बताया गया है.

₹83,300 नकद और चार मोबाइल जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 83,300 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध वसूली का यह खेल कब से चल रहा था और इसमें अन्य लोगों की भी संलिप्तता है या नहीं.

डीएसपी बोले- प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी

मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में चेकपोस्ट पर छापेमारी कर तीन सैप जवान और एक होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से ट्रकों से कथित वसूली के 83,300 रुपये बरामद हुए हैं. मामले में मोहनिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन