ePaper

श्राद्धकर्म में गांव गया पूरा परिवार, इधर चोरों ने किया पूरा घर साफ

Updated at : 10 Nov 2024 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
श्राद्धकर्म में गांव गया पूरा परिवार, इधर चोरों ने किया पूरा घर साफ

थाना क्षेत्र के सिकरा मोड़ स्थित सरोज नगर नयी बस्ती स्थित एक बंद घर से चोर 24 हजार नकद सहित तीन लाख के गहने और साड़ी कपड़े ले उड़े.

विज्ञापन

भभुआ सदर. थाना क्षेत्र के सिकरा मोड़ स्थित सरोज नगर नयी बस्ती स्थित एक बंद घर से चोर 24 हजार नकद सहित तीन लाख के गहने और साड़ी कपड़े ले उड़े. घर का पूरा परिवार श्राद्धकर्म में अपने गांव गया हुआ था. इस मामले में नयी बस्ती निवासी बहादुर राम की पत्नी निर्मला देवी ने भभुआ थाने में आवेदन देकर बताया है कि वह पति व बच्चों के साथ शनिवार नौ तारीख को अपने गांव नौउआझोटी गांव गयी हुई थी. गांव में शनिवार को उसके देवर का श्राद्धकर्म था. रविवार को सुबह जब वह सपरिवार अपने घर लौटी, तो देखा कि उसके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाने पर पता चला कि चोर उसके घर में घुसकर रखे गये 24 हजार नकद रुपये सहित लगभग तीन लाख रुपये के गहने और साड़ी कपड़े आदि की चोरी कर ले गये हैं. इस मामले में पीड़ित महिला ने आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है. इधर, पुलिस चोरी मामले की जांच में जुटी है. = छठ पर्व के बाद बढ़ गयी शहर में चोरी की घटनाएं गौरतलब है कि इस बार छठ पर्व के बाद से ही शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है. छठ और इसके बाद शहर के तीन घरों से चोर नकदी सहित लाखों के गहने और साड़ी कपड़े उड़ा चुके है. शनिवार को सरोजनी नगर में हुई चोरी से पूर्व चोरों द्वारा शहर के पुलिस लाइन के पीछे स्थित वार्ड सात निवासी राकेश चंद्रवंशी के घर से 50 हजार नकद सहित लाखों रुपये के गहने और होम थियेटर, जमीन आदि के कागजात की चोरी कर ली गयी. घर का पूरा परिवार छठ मनाने के लिए सिवों गांव स्थित अपने ससुराल गया हुआ था. इसके अलावा शहर के वार्ड 25 दक्षिण मुहल्ले के रहनेवाले रामएकबाल सिंह के बेटे मोतीलाल के घर से चोर 85 सौ रुपये नकद सहित सोने-चांदी के गहने, सिलिंडर और जमीन जायदाद के कागजात ले उड़े है. = पुलिस कर रही गिरफ्तारी के लिये प्रयास इधर, शहर में बढ़ी चोरी की घटनाओं पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना था कि पुलिस चोरी मामले की जांच कर रही है. कुछ सुराग हाथ लगा है, जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन