कैमूर: रफ्तार के कहर ने ली पूर्व सैनिक की जान, रामगढ़-मोहनिया पथ पर अज्ञात वाहन ने कुचला

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में जुटी भीड़ मृत पूर्व सैनिक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़-मोहनिया पथ पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार की सुबह एक पूर्व सैनिक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

रामगढ़-मोहनिया पथ पर बेलगाम रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार की सुबह दैत्रा वीर स्थान के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के आलमगंज निवासी पूर्व सैनिक जयशंकर पांडेय की मौत हो गयी. हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

विज्ञापन

गंभीर हालत में अस्पताल ले गये ग्रामीण

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों और समाजसेवी जलालुद्दीन कुरैशी ने गंभीर रूप से घायल जयशंकर पांडेय को रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान उनके पास मौजूद मोबाइल फोन के माध्यम से हुई. बताया जाता है कि मोबाइल में मौजूद डायल नंबर पर संपर्क कर परिजनों को हादसे की सूचना दी गयी. इसके बाद परिजनों को रामगढ़ पहुंचने के लिए कहा गया. सूचना मिलने पर परिजन रामगढ़ के लिए रवाना हो गये.

अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की. पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास में जुटी है. फिलहाल हादसे का पूरा कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

डंपरों की रफ्तार और बाइक चालकों की मनमानी पर सवाल

रामगढ़-मोहनिया पथ पर बालू लदे डंपरों की तेज रफ्तार और बाइक चालकों की लहरियाकट ड्राइविंग लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है. लोगों का कहना है कि सड़क पर भारी वाहन तेज गति से गुजरते हैं, वहीं कई बाइक चालक भी यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं. ऐसे में दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है.

स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन से नियमित वाहन जांच कराने, तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई करने और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है.

पूर्व सैनिक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

परिजनों के रामगढ़ पहुंचने के बाद घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है. पूर्व सैनिक जयशंकर पांडेय की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं, घटना के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है.

अस्पताल में जुटी भीड़ मृत पूर्व सैनिक | Prabhat Khabar Network
अस्पताल में जुटी भीड़ मृत पूर्व सैनिक | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन