सड़क दुर्घटना में पूर्व उपमुखिया की मौत
अधौरा से अपने गांव कोल्हुआ जाने के क्रम में पूर्व उपमुखिया की बाइक से गिरकर इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के दौरान मौत हो गयी. जबकि, साथ रहे वार्ड सदस्य के पति बुरी तरह घायल हो गये,
अधौरा. अधौरा से अपने गांव कोल्हुआ जाने के क्रम में पूर्व उपमुखिया की बाइक से गिरकर इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के दौरान मौत हो गयी. जबकि, साथ रहे वार्ड सदस्य के पति बुरी तरह घायल हो गये, जिनका वाराणसी में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के पूर्व उप मुखिया बेचन सिंह खरवार उम्र 48 वर्ष व वार्ड सदस्य के पति बजरंग साह उम्र 56 वर्ष दोनों अधौरा प्रखंड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में आये थे. इसके बाद दोनों रात के समय एक ही बाइक पर सवार होकर अधौरा से अपने गांव कोल्हुआ जा रहे थे. रास्ते में ही बीच सड़क पर आयी भैंस को बचाने में दोनों लोग गिरकर बुरी तरह घायल हो गये. घटना में वार्ड सदस्य के पति बजरंग साह का हाथ-पैर दोनों टूट गया, वहीं पूर्व उप मुखिया बेचन सिंह खरवार काे भी काफी गंभीर चोट लग गयी. इसके बाद दोनों लोगों को ग्रामीणों द्वारा गांव पहुंचाया गया, जहां गांव से रिजर्व गाड़ी लेकर इलाज के लिए वाराणसी जा रहे थे, इस दौरान रास्ते में ही पूर्व उप मुखिया की मौत हो गयी. वहीं, कुछ लोगों द्वारा शव को उनके गांव लाया गया व घायल बजरंग शाह का वाराणसी ले जाया गया, जहां घायल बजरंग शाह का इलाज चल रहा, जो खबर लिखे जाने तक खतरे से बाहर बताये गये. इधर, पूर्व उपमुखिया का शव जब गांव आया, तो गांव में मातम का माहौल हो गया. वहीं, परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है, मृतक के दो पुत्र बताये जा रहे हैं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए