दो बाइक की टक्कर में वृद्ध घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

KAIMUR NEWS. अधौरा थाना क्षेत्र के सरेला गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गयी. इस हादसे में एक बाइक पर सवार 65 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

भभुआ सदर. अधौरा थाना क्षेत्र के सरेला गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गयी. इस हादसे में एक बाइक पर सवार 65 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये, उन्हें आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अधौरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया और हादसे की सूचना उनके परिजनों को दी. प्राथमिक इलाज के बाद अधौरा से चिकित्सक ने घायल को सदर अस्पताल भभुआ के लिए रेफर कर दिया. जिसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उसे भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार घायल वृद्ध अधौरा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी रामेश्वर मिश्री है. बुधवार की सुबह उनकी रिश्तेदारी में भडेहरा गांव में किसी की मौत हो गयी थी, जहां वह मुकाम देने के लिए जा रहे थे. जैसे ही वे सरेला गांव के पास पहुंचे सामने से आ रही है एक बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन