ePaper

दिव्यांग बच्चों को मिलेंगे सहायक उपकरण, विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

Updated at : 08 Feb 2026 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों को मिलेंगे सहायक उपकरण, विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

प्रधानाध्यापकों को निर्देश, जल्द उपलब्ध करानी होगी दिव्यांग बच्चों की सूची

विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों को निर्देश, जल्द उपलब्ध करानी होगी दिव्यांग बच्चों की सूची साधनों के अभाव में अब नहीं रुकेगी शिक्षा, बेहतर होगी शैक्षणिक सहभागिता भभुआ नगर. उप विकास आयुक्त से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले के दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इधर, इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान ने जिले के सभी प्रधानाध्यापकों को अति आवश्यक निर्देश जारी किया है. जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक विद्यालय अपने-अपने यहां अध्ययनरत ऐसे दिव्यांग बच्चों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिन्हें सहायक सामग्री अथवा उपकरण की आवश्यकता है. निर्देश में कहा गया है कि सूची तैयार करते समय विशेष सावधानी बरती जाये. प्रत्येक दिव्यांग छात्र या छात्रा के नाम के साथ यह भी स्पष्ट रूप से अंकित किया जाये कि उसे किस प्रकार की सामग्री या सहायक उपकरण की आवश्यकता है. जैसे श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर, बैसाखी, ब्रेल किट, विशेष लेखन सामग्री अथवा अन्य कोई सहायक उपकरण. इससे संबंधित विभाग को वास्तविक आवश्यकता का आंकलन करने में आसानी होगी व सामग्री का वितरण सुचारू रूप से किया जा सकेगा. डीपीओ, समग्र शिक्षा अभियान ने निर्देश में यह भी उल्लेख किया है कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है व इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी प्रधानाध्यापकों से अपेक्षा की गयी है कि वे विद्यालय स्तर पर दिव्यांग बच्चों की पहचान कर समयबद्ध तरीके से सूची उपलब्ध करायें, ताकि बच्चों को शीघ्र ही आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किये जा सकें. बताया गया है कि दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध होने से उनकी शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ेगी व उन्हें सामान्य बच्चों की तरह पढ़ाई करने में सहूलियत होगी. शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि किसी भी दिव्यांग बच्चे की शिक्षा संसाधनों के अभाव में प्रभावित न हो, इसी उद्देश्य के तहत यह पहल की जा रही है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन