नगर पर्षद की सख्ती के बाद भी नहीं सुधर रहे हालात, फिर सड़कों पर जमे अतिक्रमणकारी

इन दिनों शहर में नगर पर्षद प्रशासन द्वारा नगर थाने की पुलिस की मदद से अतिक्रमण को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है.
पुलिस व नगर पर्षद कर्मियों के हटते ही सड़कों पर लौट रही अव्यवस्था सब्जी मंडी व मुख्य चौकों पर अवैध पार्किंग से घंटों रेंग रहा शहर, प्रशासन के दावे फेल नो पार्किंग जोन बना मजाक, शहरवासियों को हो रही भारी परेशानी भभुआ ग्रामीण. इन दिनों शहर में नगर पर्षद प्रशासन द्वारा नगर थाने की पुलिस की मदद से अतिक्रमण को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है. नप के द्वारा शहर में अतिक्रमण पर नजर रखने के लिए अपने टैक्स दारोगा सहित अन्य कर्मियों को लगाया गया है, लेकिन फिर भी अतिक्रमण पर लगाम नहीं लग पा रही है. नगर प्रशासन के लाख प्रयास व पुलिस की कार्रवाई के बावजूद अतिक्रमणकारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. जब तक शहर के एकता चौक, सब्जी मंडी सहित अन्य स्थानों पर नप के कर्मी व पुलिस रहते हैं, तब तक सड़कें व फुटपाथ खूब चौड़ी दिखती हैं. लेकिन, दोपहर बाद जैसे ही अतिक्रमण पर प्रशासन की नजर कमजोर होती है, पुनः अतिक्रमणकारी व वाहन चालक अपनी मनमानी पर उतर जाते हैं. सुबह 10 बजे तक एकता चौक, सब्जी मंडी व जयप्रकाश चौक रोड की सड़कों पर सब्जी दुकानदारों, ऑटो व इ-रिक्शा का कब्जा रहा, लेकिन जैसे ही नप के कर्मी व पुलिस नमूदार हुए, लोग वहां से हट गये. दोपहर तीन बजे जैसे ही कर्मी सड़कों से हटे, ठेले पर सब्जी व फल बेचने वाले दुकानदार पुनः काबिज हो गये. यहां तक कि ऑटो व इ-रिक्शा के साथ-साथ सरकारी व निजी वाहन भी सड़क पर ही खड़े होने लगे, जिससे अभियान के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है. हाल ही में नप के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय व पुलिस प्रशासन द्वारा प्रमुख सड़कों पर जोर-शोर के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था. उस दौरान सब्जी मंडी रोड, एकता चौक व कचहरी रोड पर दुकानदारों को सड़क से छह फुट पीछे ढकेल दिया गया था व चेतावनी दी गयी थी. प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों को काफी राहत मिली थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से नगर पर्षद के सुस्त पड़ जाने से अतिक्रमणकारी पुनः सड़कों पर लौट आये हैं. स्थानीय निवासी शैलेंद्र सिंह, रवि अग्रवाल व प्रवीण ने बताया कि पहले की सख्ती से दुकानदार भय खाने लगे थे, पर अब स्थिति फिर वही हो गयी है. जहां-तहां वाहन लगाने से लोग परेशान शहर में केवल अतिक्रमण ही समस्या नहीं है, बल्कि जहां-तहां खड़े चारपहिया व दोपहिया वाहनों से भी लोग परेशान हैं. पार्किंग के लिए जगह की कमी व वाहन चालकों की मनमानी पर कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण पीक आवर में शहर रेंगता रहता है. खासकर एकता चौक, जेपी चौक व पटेल चौक पर वाहन नगर पर्षद के नो पार्किंग जोन का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं. परिवहन व पुलिस विभाग भी केवल हेलमेट व कागजात की जांच कर अपनी वाहवाही लूटते हैं, जबकि सड़कों पर लगे वाहनों से होने वाली परेशानी पर उनका ध्यान नहीं है. पटेल चौक हो या मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल के सामने, लोग सड़क पर ही दुकान लगाकर बैठ जाते हैं, जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




