कैमूर के रामगढ़ में 4 दिन से लापता 16 वर्षीय किशोर का धान के खेत में मिला शव: घास काटने निकली मां की पड़ी नजर, मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर के रामगढ़ में चार दिनों से लापता 16 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर का शव घर से कुछ दूरी पर धान के खेत में मिला. घास काटने गई मां की नजर शव पर पड़ी, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया. मिर्गी के दौरे पड़ने से मौत की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

Kaimur News: जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में चार दिनों से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ 16 वर्षीय किशोर का सड़ा-गला शव शुक्रवार दोपहर घर से करीब 500 मीटर दूर धान के खेत से बरामद हुआ. किशोर सात सितंबर से लापता था. शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.

विज्ञापन

घास काटने निकले किशोर की चार दिन से चल रही थी तलाश

रामगढ़ मदरसे के पीछे रहने वाले मजदूर बल्केश्वर यादव का 16 वर्षीय पुत्र सौरभ मानसिक रूप से कुछ विक्षिप्त था. वह 7 सितंबर को घर से घास काटने के लिए बधार की ओर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने सगे-संबंधियों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन की, पर उसका कोई सुराग नहीं मिला था.

मां जब खुद घास काटने गईं, तब सामने दिखा बेटे का शव

शुक्रवार दोपहर सौरभ की मां टुन्नी देवी बिशनपुर गांव जाने वाले कच्चे रास्ते के पास घास काटने गई थीं. इसी दौरान आम के बगीचे के समीप जलजमाव वाले धान के खेत में उनकी नजर एक शव पर पड़ी. पास जाकर देखा तो वह उनके लापता बेटे सौरभ का सड़ा-गला शव था. बेटे का शव देखते ही मां चीख पड़ीं, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. परिजनों ने तुरंत स्थानीय थाने को सूचित किया.

मिर्गी का दौरा पड़ने से पानी में गिरने की आशंका

परिजनों के अनुसार सौरभ को अक्सर मिर्गी के दौरे आते थे. आशंका जताई जा रही है कि खेत में भरे पानी के बीच घास काटने के दौरान उसे अचानक दौरा पड़ा होगा और वह मुंह के बल पानी में गिर गया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई. रामगढ़ थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया गया है. मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: रोहतास-कैमूर को जोड़ने वाला सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर पथ गड्ढों में तब्दील, 30 हजार आबादी परेशान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन