राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सीबीएसइ कंपिटेटिव स्कूल का परचम, विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 01 Mar 2026 4:48 PM

विज्ञापन

सर सीवी रमन टैलेंट सर्च परीक्षा में छात्रों ने हासिल की शीर्ष रैंक

विज्ञापन

सर सीवी रमन टैलेंट सर्च परीक्षा में छात्रों ने हासिल की शीर्ष रैंक पटना व भभुआ में सम्मानित हुए मेधावी, गूंज उठी तालियों की गड़गड़ाहट भभुआ नगर. जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर सीबीएसई कंपिटेटिव स्कूल ने अपनी उत्कृष्ट पहचान को और मजबूत किया है. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पटना व जिला स्तर पर सम्मान पाकर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है. विज्ञान के प्रति नवाचार, शोधात्मक सोच व अनुशासन का यह परिणाम विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का जीवंत प्रमाण बनकर सामने आया है. सर सीवी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए शीर्ष रैंक हासिल किये. यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास व शिक्षकों के सशक्त मार्गदर्शन का परिणाम है. बीते शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर इन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों का उत्साह व आत्मविश्वास दोगुना हो गया. कक्षा 6 की सदफ फैयाज (रैंक 8) व अयान अंसारी (रैंक 9) ने मजबूत शुरुआत की. कक्षा 8 में वैभव सिंह (रैंक 2) व अंकुर कुमार (रैंक 7) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. कक्षा 9 के ओम राज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का परचम लहराया, जबकि सुंदरम प्रधान, अश्वनी सिंह, अभिषेक कुमार, दीपू कुमार गुप्ता व सनी यादव ने क्रमशः 2, 3, 4, 5 व 9वीं रैंक हासिल कर उपलब्धियों की लंबी कतार लगा दी. कक्षा 10 के अवनीश कुमार (रैंक 6) व कक्षा 12 के एमडी मजहर (रैंक 2), इंजमाम अंसारी (रैंक 3) तथा शाहिद जमाल (रैंक 9) ने भी अपनी मेधा का दमदार परिचय दिया. रैंक 1 व रैंक 2 प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में नगद पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं अन्य सफल विद्यार्थियों को सरकारी इंजीनियरिंग महाविद्यालय जैतपुर, भभुआ में आयोजित कार्यक्रम में कैश प्राइज व सर्टिफिकेट प्रदान किये गये. मंच से जब नाम पुकारे गये तो तालियों की गड़गड़ाहट ने इन उपलब्धियों को यादगार बना दिया. विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर अभ्यास, अनुशासन व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतिफल है. उन्होंने विश्वास जताया कि ये उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेंगी व विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नयी ऊंचाइयों तक ले जायेंगी. जिले के शैक्षणिक मानचित्र पर सीबीएसई कंपिटेटिव स्कूल का यह जलवा आने वाले समय में और तेजी से चमकने वाला है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन