कैमूर में कैंडल मार्च, कृष्ण मुरारी हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे लोग; हत्यारों को फांसी दो के लगे नारे

प्रदर्शन करते लोगों की तस्वीर
Bihar News: कैमूर के रामगढ़ में कृष्ण मुरारी परिवार हत्याकांड को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. परिवर्तन चेतना मंच के बैनर तले कैंडल मार्च निकालकर दोषियों को फांसी देने की मांग की गई. मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की गई.
Bihar News:(रंजय जायसवाल) कैमूर जिले के रामगढ़ बाजार में शनिवार देर शाम चर्चित कृष्ण मुरारी परिवार हत्याकांड को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला. घटना के विरोध में “परिवर्तन चेतना मंच” के बैनर तले दर्जनों युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला और मृतकों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान पूरा क्षेत्र “कृष्ण मुरारी के हत्यारों को फांसी दो” और “कृष्ण मुरारी अमर रहे” के नारों से गूंज उठा. लोगों ने दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की मांग की.
दुर्गा चौक से बैंक ऑफ इंडिया तक निकला मार्च
कैंडल मार्च की शुरुआत दुर्गा चौक से हुई, जो बैंक ऑफ इंडिया तक पहुंचा। हाथों में मोमबत्तियां लेकर लोग शांतिपूर्ण तरीके से पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आगे बढ़े. मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि इस निर्मम हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और समाज में भय का माहौल पैदा किया है.
श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन
कैंडल मार्च के बाद प्लस टू खेल मैदान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस दौरान कृष्ण मुरारी परिवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. सभा में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए.
बड़ी संख्या में लोग रहे शामिल
इस मौके पर सलमान कुरैशी, मुरली तिवारी, राम लड्डू चंद्रवंशी, बबलू सिंह, आफताब अहमद, आनंद प्रकाश, शाहिद अंसारी, डब्बू तिवारी, गोलू जायसवाल, रमाकांत राम सहित कई लोग मौजूद रहे.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.
Also Read:सासाराम में 55 करोड़ का मॉडल अस्पताल तैयार, उद्घाटन के 9 महीने बाद भी ठप स्वास्थ्य सेवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Ragini Sharma
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










