लोहरा गांव में महिला के साथ मारपीट, सोने की चेन छीनने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 04 Feb 2026 5:47 PM

विज्ञापन

KAIMUR NEWS.थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में ससुर के लिए खाना लेकर जा रही एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित महिला चैनपुर थाने पहुंची, जहां गांव के ही छह लोगों के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में ससुर के लिए खाना लेकर जा रही एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित महिला चैनपुर थाने पहुंची, जहां गांव के ही छह लोगों के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पीड़िता की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी भीम प्रसाद ठाकुर की पत्नी विद्या देवी के रूप में की गयी है. थाने में दिये आवेदन में विद्या देवी ने बताया कि वह अपने ससुर के लिए दालान पर खाना लेकर जा रही थी. इसी दौरान उसने देखा कि दलान के बगल में गांव का रहने वाला कमलेश यादव शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था. जब महिला ने उसे गाली देने से मना किया तो वह उनके साथ ही गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर कमलेश यादव के साथ वीरेंद्र यादव, चंद्रशेखर सिंह यादव सहित अन्य लोग मौके पर आ गये और सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके गले से सोने का चेन भी छीन लिया. जब वह मदद के लिए चिल्लाने लगी, तो उसका बेटा उसे बचाने के लिए पहुंचा, लेकिन आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की. घटना के बाद महिला किसी तरह थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. इधर, इस संबंध में थाना ध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन