कैमूर: भगवानपुर RTPS काउंटर पर एक घंटे से बिजली गुल, भीषण गर्मी में ADM ने की जांच; सभी काम मिले संतोषजनक

Updated:
विज्ञापन

आरटीपीएस काउंटर का जांच करते एडीएम | Prabhat Khabar Network

भगवानपुर में आरटीपीएस काउंटर की जांच करने पहुंचे एडीएम को बिजली कटौती के कारण भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। कार्यों का निरीक्षण कर दिए निर्देश।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर में शनिवार को RTPS काउंटर की जांच करने पहुंचे कैमूर के अपर समाहर्ता (ADM) को बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा. एडीएम करीब 1:30 बजे अंचल कार्यालय स्थित RTPS काउंटर पर पहुंचे. बताया जाता है कि उनके पहुंचने से करीब एक घंटे पहले से ही विद्युत आपूर्ति बंद थी. बिजली नहीं रहने के कारण काउंटर पर काम करने वाले कर्मियों के साथ जांच के लिए पहुंचे अधिकारी भी उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिजली नहीं रहने पर बोले ADM, जांच में ही छूट गये पसीने

जांच के दौरान एडीएम ने कहा कि RTPS काउंटर पर सबसे बड़ी समस्या बिजली की रही. बिजली नहीं रहने के कारण जांच करने में ही पसीने छूट गये. इसके बावजूद उन्होंने काफी मशक्कत के बाद RTPS काउंटर के कार्यों की जांच पूरी की.

सभी कार्य मिले संतोषजनक, समय पर आवेदन निपटाने का निर्देश

जांच के दौरान RTPS काउंटर पर किये जा रहे सभी कार्य संतोषजनक पाये गये. एडीएम ने RTPS कर्मियों को सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया. जांच के दौरान राजस्व पदाधिकारी आरती कुमारी सहित अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद रहे.

इंसुलेटर खराब होने से गुल रही बिजली

विद्युत विभाग के सूत्रों के अनुसार टोड़ी फीडर से जुड़े क्षेत्र के किसी हिस्से में इंसुलेटर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी. खराबी का पता लगाने में मानव बलों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि, दोपहर करीब दो बजे तक विभाग ने गड़बड़ी को दूर कर विद्युत सेवा बहाल कर दी थी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन