जंगल से लकड़ी काटने के आरोप में तीन गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ शहर : वन विभाग की टीम ने मंगलवार को चैनपुर के अन्नापुर के जंगल से लकड़ी काट कर ला रहे तीन लोगों को साइकिल व लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित चंद्रभान राम पिता रामसूरत राम घाटी चैनपुर, बाबुलाल साह पिता जगनाथ साह चांद व मुंशी साह पिता जोखु साह चांद के निवासी […]
विज्ञापन
भभुआ शहर : वन विभाग की टीम ने मंगलवार को चैनपुर के अन्नापुर के जंगल से लकड़ी काट कर ला रहे तीन लोगों को साइकिल व लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित चंद्रभान राम पिता रामसूरत राम घाटी चैनपुर, बाबुलाल साह पिता जगनाथ साह चांद व मुंशी साह पिता जोखु साह चांद के निवासी बताये जाते हैं. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चैनपुर रेंजर बृजलाल मांझी सुबह छह बजे पहाड़ी क्षेत्र में पतेसर के पास जांच कर रहे थे.
जांच के क्रम में तीन लोगों को साइकिल पर जंगल की लकड़ी लाद कर ले जाते देखा गया, तो उन्हें वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जांच अभियान में वनरक्षी अजीत कुमार, वनपाल विजय रजक, ट्रेकर अज्ञयन कुमार राय व छन्नु खरवार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










