36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पहुंचने लगे कटनीहार, शुरु हो गयी धान की कटनी

पहुंचने लगे कटनीहार, शुरु हो गयी धान की कटनी झारखंड से भी पहुंचने लगे हैं कटनीहार भभुआ(नगर). जिले में धान कटनी का कार्य धीरे धीरे शुरू हो चुका है. झारखंड के विभिन्न शहरों व गांवों से कटनीहार भी धान काटने के लिए पहुंचने लगे हैं. लेकिन, क्रय केंद्र तक इस बार भी किसान का धान […]

पहुंचने लगे कटनीहार, शुरु हो गयी धान की कटनी झारखंड से भी पहुंचने लगे हैं कटनीहार भभुआ(नगर). जिले में धान कटनी का कार्य धीरे धीरे शुरू हो चुका है. झारखंड के विभिन्न शहरों व गांवों से कटनीहार भी धान काटने के लिए पहुंचने लगे हैं. लेकिन, क्रय केंद्र तक इस बार भी किसान का धान समय पर पहुंचेगा या नहीं इसे लेकर संशय बरकरार है. 15 नवंबर से निर्धारित धान क्रय केंद्र अब तक नहीं खुल पाये हैं. अभी प्रशासन क्रय केंद्र को ले रणनीति बनाने में व्यस्त है बहरहाल इस बार भी किसानों की चिंता औने पौने दाम पर धान बेंच रबी फसल की बुआई करने को ले बढ़ गयी है किसान भी सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने में आ रही परेशानी को ले डटे हुए हैं. कई किसानों की माने, तो गत वर्ष दिये गये धान का मूल्य अभी तक नहीं मिल पाया है. किसानों की धान की फसल खरीदारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के दस प्रखंडों में धान क्रय केंद्र खोलने की योजना है. सिर्फ अधौरा प्रखंड में धान क्रय केंद्र नहीं खुलेगा. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में किसानों के धान की उत्पादित फसल को खरीदने के लिए जिले के प्रखंड मुख्यालयों में एक एक क्रय केंद्र खोले जायेंगे. आवश्यकता अनुरूप अन्य केंद्र भी खोले जा सकते हैं. जिन केंद्रों पर पूर्व में गेहूं की खरीदारी की गयी थी, उन्हीं केंद्रों पर धान की भी खरीदारी किये जाने की जिम्मेदारी प्रभारियों को सौंपी जायेगी. सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही धान की खरीदारी होगी वहीं राज्य सरकार द्वारा बोनस की घोषणा किये जाने पर धान के मूल्य के साथ उसे भी किसानों को दिया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें