28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

चत्रिगुप्त पूजा आज, होगी कलम-दवात की पूजा

चित्रगुप्त पूजा आज, होगी कलम-दवात की पूजा पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं भगवान चित्रगुप्त प्रतिनिधि, भभुआ (सदर) कायस्थ समाज के पूजनीय भगवान चित्रगुप्त की पूजा आज होगी. इस दिन कायस्थ समाज के लोग एक साथ बैठते हैं और पूजा-अर्चना में हिस्सा लेते हैं. जानकारी के अनुसार, धरती पर जन्म लेनेवाले प्राणियों के पाप व पुण्य […]

चित्रगुप्त पूजा आज, होगी कलम-दवात की पूजा पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं भगवान चित्रगुप्त प्रतिनिधि, भभुआ (सदर) कायस्थ समाज के पूजनीय भगवान चित्रगुप्त की पूजा आज होगी. इस दिन कायस्थ समाज के लोग एक साथ बैठते हैं और पूजा-अर्चना में हिस्सा लेते हैं. जानकारी के अनुसार, धरती पर जन्म लेनेवाले प्राणियों के पाप व पुण्य का लेखा-जोखा रखनेवाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा कायस्थ समाज के लोग काफी श्रद्धा के साथ करते हैं. आज शहर के परमेश्वरी लाल मुहल्ला स्थित चित्रगुप्त मंदिर में सुबह 10 बजे कायस्थ समाज के लोग भगवान चित्रगुप्त की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे.पूरे जिले में कायस्थों की आबादी करीब हजारों में हैं कलम को अपना धर्म माननेवाले कायस्थ समाज के लिए चित्रगुप्त पूजा महत्वपूर्ण अवसर होता है. भैयादूज के दिन समाज के लोग कलम दवात की पूजा कर उसे चित्रगुप्त महाराज को अर्पित करते हैं और उस दिन कलम का उपयोग नहीं करते.ब्रह्मा जी की काया से उत्पन्न हुए थे चित्रगुप्तभगवान चित्रगुप्त के संबंध में साहित्यविद् विनय कुमार सिन्हा ने बताते हैं कि ब्रह्मा जी की काया से उत्पत्ति होने की वजह से चित्रगुप्त को कायस्थ कहा जाता है. वह प्राणी समूह के शरीर में गुप्त भाव से व्याप्त हो कर शुभ व अशुभ कार्यों का निरीक्षण करते हैं और पाप व पुण्य का लेखा जोखा के आधार पर उनका न्याय करते हैं. कायस्थों की उत्पत्ति के संबंध में श्री लाल ने बताया कि ब्रह्मा सृष्टि के निर्माण के बाद 11 हजार वर्षों तक समाधि में लीन रहे. इस दौरान उनकी काया से श्याम वर्ण, कमल नयन, चार भुजाधारी, एक हाथ में असी, दूसरे में कालदंड, तीसरे में लेखनी, और चौथे में दवात धारण किये पुरुष को ब्रह्मा ने चित्रगुप्त का नाम दिया था और उन्हें धर्मराज पूरी में जीवों के शुभ अशुभ कार्यों का लेखा जोखा रखने की जिम्मेवारी दी थी. ..फोटो 12. खबर से संबंधित फोटो

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें