21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कैमूर की चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा

कैमूर की चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा फ्लैग….रिजल्ट. समाजवादी धरती पर लहराया भगवा जिले में महागठबंधन का सुपड़ा साफ सूबे में महागठबंधन, तो कैमूर में भाजपा ने लहराया परचम प्रतिनिधि, भभुआ (कार्यालय) पूरे प्रदेश में जहां महागठबंधन की लहर रही, वहीं कैमूर जिले की चारों सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया. यह पहला […]

कैमूर की चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा फ्लैग….रिजल्ट. समाजवादी धरती पर लहराया भगवा जिले में महागठबंधन का सुपड़ा साफ सूबे में महागठबंधन, तो कैमूर में भाजपा ने लहराया परचम प्रतिनिधि, भभुआ (कार्यालय) पूरे प्रदेश में जहां महागठबंधन की लहर रही, वहीं कैमूर जिले की चारों सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया. यह पहला मौका है, जब भाजपा ने कैमूर जिले की चारों सीटों पर जीत दर्ज की है.भभुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के आनंद भूषण पांडेय ने जदयू के डॉ. प्रमोद सिंह को 7 हजार 744 मतों से पराजित किया. वहीं चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के ब्रजकिशोर बिंद ने बहुजन समाज पार्टी के मो जामा खां को 671 मतों से पराजित किया. इधर, मोहनिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के निरंजन राम ने कांग्रेस के संजय कुमार को 7 हजार 581 मतों से पराजित किया. रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अशोक सिंह ने आठ हजार 11 मतों से राजद के अंबिका यादव को पराजित किया. रामगढ़ की धरती पर पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज की है. रामगढ़ की धरती समाजवादियों की धरती मानी जाती रही है. 25 वर्षों से इस सीट पर राजद का कब्जा रहा है. समाजवादी धरती के नाम से जानी जाने वाली रामगढ़ सीट पर पहली बार भगवा लहराया है. खास बात यह रही कि कैमूर जिले के चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह सबसे ज्यादा मतों से जीत जीते. यह जीत भाजपा के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है. अंतिम राउंड में जीते बृजकिशोर सबसे रोमांचक मुकाबला चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला. चैनपुर से भाजपा प्रत्याशी बृजकिशोर बिंद ने सबसे कम अंतर से जीत दर्ज की है. मतगणना शुरू होते ही पहले राउंड से पांचवें राउंड तक भाजपा के बृजकिशोर बिंद 233 मतों से बसपा के जामा खां से आगे रहे. वहीं छठे राउंड में बसपा के जामा खां ने एक हजार 54 मतों से बढ़त बनायी. छठे राउंड से 23 वें राउंड तक बसपा के जामा खां 344 मतों से आगे रहे. 24 व अंतिम राउंड में बृज किशोर बिंद ने 671 वोट से बसपा के जामा खां को पराजित किया. चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में लड़ाई में भी नहीं रहा महागठबंधन पूरे बिहार में जहां महागठबंधन की लहर रही, वहीं चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन से जदयू उम्मीदवार लड़ाई में भी नहीं रहे. भाजपा को जहां चैनपुर विधान सभा में 58 हजार 913 मत मिले, वहीं दूसरे स्थान पर बसपा को 58 हजार 242 मत मिले. वहीं जदयू के महाबली सिंह को 30 हजार 287 मत मिले. चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में सपा ने सबका खेल बिगाड़ दिया. यहां भाजपा को जीत के लिए लोहे के चने चबाने पड़े. वहीं जदयू उम्मीदवार लड़ाई से ही बाहर दिखे. सपा के टिकट पर लड़े आलोक सिंह को 12 हजार 802 मत प्राप्त हुआ है. पहली बार भाजपा ने जीती चारों सीटें यह पहला मौका है कि जब भाजपा में कैमूर के चारों सीटों पर जीत दर्ज की हो. इससे पहले वर्ष दो हजार में राजद ने कैमूर की चारों सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस बार के चुनाव परिणाम में खास बात यह रही कि रामगढ़ में जहां पहली बार कमल खिला, वहीं भभुआ में चार दशक बाद भाजपा का कोई विधायक बना.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें