जन्माष्टमी पर मटका फोड़ का आयोजन, खूब झूमे भक्त

Updated:
विज्ञापन

पुसौली : जन्माष्टमी के मौके पर अधिकांश नगरों व महानगरों में मटका फोड़ का कार्यक्रम आयोजित होता है. लेकिन, पुसौली बाजार के स्टेशन रोड मुहल्ला में रविवार की शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति स्टेशन रोड के तत्वावधान में भी मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके मुख्य अतिथि […]

विज्ञापन

पुसौली : जन्माष्टमी के मौके पर अधिकांश नगरों व महानगरों में मटका फोड़ का कार्यक्रम आयोजित होता है. लेकिन, पुसौली बाजार के स्टेशन रोड मुहल्ला में रविवार की शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति स्टेशन रोड के तत्वावधान में भी मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
इसके मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रमोद सिंह व स्थानीय पत्रकार विनोद कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. इसके साथ रासपा के नेता संतोष रावत भी मौजूद रहे संबोधन के दौरान प्रमोद सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सराहनीय है.
गौरतलब है कि घटाव, फकराबाद व सराय के काफी संख्या में गोविंदा बने युवाओं की टोली द्वारा पांच बार प्रयास के बाद मटका फोड़ा गया. इसमें चार लेयर तक युवा एक दूसरे पर खड़ा होकर 20 फुट से अधिक ऊंचाई पर बंधे मटकी को फोड़े.
इस दौरान समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बबलू सहित रवि कुमार, दीपक, नवीन, मनीष, धर्मेंद्र कुमार सहित कई लोगों ने अहम भूमिका निभायी. भव्य पंडाल विकास कुमार द्वारा बनाया गया था. अगले वर्ष वृहद रूप से फकराबाद विद्यालय के प्रांगण में मनाया जायेगा. मौके पर शिक्षक रामप्रकाश प्रसाद, संतोष रावत सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन