बस ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ सदर : मंगलवार की दोपहर भगवानपुर अधौरा मुख्य सड़क पर मूर्तिया मोड़ के पास भगवानपुर की ओर से जा रही नॉन स्टॉप बस के चालक ने बाइक सवार दो युवकों को सामने से जोरदार धक्का मार दिया. धक्के से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें इलाज के लिये राहगीरों […]
विज्ञापन
भभुआ सदर : मंगलवार की दोपहर भगवानपुर अधौरा मुख्य सड़क पर मूर्तिया मोड़ के पास भगवानपुर की ओर से जा रही नॉन स्टॉप बस के चालक ने बाइक सवार दो युवकों को सामने से जोरदार धक्का मार दिया. धक्के से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें इलाज के लिये राहगीरों की मदद से भगवानपुर पीएचसी से सदर अस्पताल भभुआ लाया गया. जहां, दोनों की गंभीर हालत देख उन्हें बेहतर इलाज के लिये वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. बस के धक्के से घायल हुए दोनों युवक अधौरा थानाक्षेत्र के दहार गांव निवासी लालबाबू राम का बेटा विकास कुमार और झन्नर राम का बेटा भानु राम बताया जाता है.
आपके शहर में
विज्ञापन
हादसे के संबंध में पता चला है कि घायल भानु राम के घर का ढलाई होनेवाला था. मंगलवार को दोपहर दोनों युवक बाइक से ढलाई के लिये सीमेंट व छड़ लेने के लिये भगवानपुर आ रहे थे. इसी दौरान दोपहर 12 बजे अधौरा भगवानपुर सड़क के मुर्तिया मोड़ के पास तेज रफ्तार से अधौरा जा रही एक नॉन स्टॉप बस के चालक ने बाइक सवारों को जोरदार धक्का मार दिया और भाग निकला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन