कर्मचारियों की शिथिलता से 61% आवेदन का ही हुआ सत्यापन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ : बिहार राज्य फसल सहायता योजना में जिले में अब तक मात्र 61 प्रतिशत किसानों के ही आवेदनों का सत्यापन कराया जा सका है. कृषि विभाग के कर्मचारियों की शिथिलता के कारण सत्यापन करने गति रफ्तार नहीं पकड़ सकी है. जबकि, सत्यापन करने की आज अंतिम तिथि समाप्त हो रही है. फसल सहायता योजना […]
विज्ञापन
भभुआ : बिहार राज्य फसल सहायता योजना में जिले में अब तक मात्र 61 प्रतिशत किसानों के ही आवेदनों का सत्यापन कराया जा सका है. कृषि विभाग के कर्मचारियों की शिथिलता के कारण सत्यापन करने गति रफ्तार नहीं पकड़ सकी है. जबकि, सत्यापन करने की आज अंतिम तिथि समाप्त हो रही है. फसल सहायता योजना का लाभ लेने के लिए जिले में 11 हजार 509 किसानों ने अपना ऑनलाइन आवेदन किया था.
आपके शहर में
विज्ञापन
बिहार राज्य फसल सहायता योजना में लाभ प्राप्त नहीं करने का खामियाजा जिले के किसानों को उठाना पड़ेगा, ऐसा तय लगता है. सरकार ने इस योजना के तहत दो हेक्टेयर तक लगी फसल में बाढ़ आदि से 20 प्रतिशत नुकसान होने पर 7500 रुपये प्रति हेक्टेयर और 20 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर सहायता राशि देने की बात किसानों को बतायी गयी थी.
लेकिन, जिले में मात्र 61 प्रतिशत किसानों के आवेदन का ही सत्यापन कराया जा सका है. जबकि सत्यापन कराने की जिम्मेदारी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को किसान सलाहकारों व कृषि समन्वयकों से कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी.
इस संबंध में फसल सहायता योजना के नोडल पदाधिकारी सह जिला सहकारिता पदाधिकारी रामेश्वर राम ने बताया कि जिले में उक्त योजना में 11 हजार 509 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया था. इसमें 6972 किसानों के आवेदन का सत्यापन किया जा चुका है. 6444 आवेदन स्वीकृत भी किये जा चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन