बरात में चले लाठी-डंडे, दूल्हे के पिता समेत एक दर्जन घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Apr 2024 8:48 PM
बुधवार की देर रात बेलांव थाना क्षेत्र के अहिरांव गांव में शादी समारोह में हुई छेड़खानी की घटना को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले. सरातियों द्वारा की गयी पिटाई से लड़के के पिता समेत एक दर्जन लोग घायल हो गये,
भभुआ सदर. बुधवार की देर रात बेलांव थाना क्षेत्र के अहिरांव गांव में शादी समारोह में हुई छेड़खानी की घटना को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले. सरातियों द्वारा की गयी पिटाई से लड़के के पिता समेत एक दर्जन लोग घायल हो गये, जिनका इलाज भभुआ सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. इस संबंध में पता चला है कि सैंथा टोल यद्दुपुर निवासी कामेश्वर बिंद के लड़के जयप्रकाश बिंद की बरात बेलांव के अहिराव गांव गयी थी. यहां द्वार पूजा लगने के बाद खाना खाने के दौरान कुछ युवकों द्वारा शादी समारोह में छेड़खानी कर दी गयी, जिसके बाद सराती पक्ष के लोग भड़क गये और पहले तो दोनों पक्षों में बहस हुई और देखते ही देखते शादी समारोह में लाठी डंडे चलने लगे. करीब एक घंटे तक दोनों पक्ष से लाठी डंडे चले, जिसमें लड़के के पिता कामेश्वर बिंद, सैथा टोला निवासी विजेंद्र बिंद, रामेश्वर प्रसाद, आकाश कुमार, जय कुमार, रामेश्वर प्रसाद की 20 वर्षीय बेटी ज्योति कुमारी, कर्ण कुमार, विकास कुमार, सत्येंद्र धोबी सहित अन्य लोग जख्मी हो गये. इस बीच कुछ लोगों द्वारा बीच बचाव का प्रयास किये जाने के बाद किसी तरह जब मामला शांत हुआ, तो जख्मी लोगों को तत्काल इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. इधर, बरात में मारपीट की सूचना मिलने के बाद बेलांव थाने की पुलिस व क्षेत्र में तैनात 112 की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मौके से दो लोगों को हिरासत में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










