घर में लगी आग, घरेलू सामान जल कर खाक
Updated at : 04 Jul 2018 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

कर्मनाशा/ दुर्गावती : सखेलीपुर गांव में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से सरूज साह के घर में आग लग गयी. परिणाम स्वरूप घर में रखा चावल, गेहूं, बिस्तर, मशीन व पशु का चारा जल कर राख हो गया. ग्रामीणों के अनुसार, जिस तरह से घर में आग लगी लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर […]
विज्ञापन
कर्मनाशा/ दुर्गावती : सखेलीपुर गांव में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से सरूज साह के घर में आग लग गयी. परिणाम स्वरूप घर में रखा चावल, गेहूं, बिस्तर, मशीन व पशु का चारा जल कर राख हो गया. ग्रामीणों के अनुसार, जिस तरह से घर में आग लगी लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया.
नहीं तो आग की चपेट में अगल-बगल के घर भी आ सकते थे. इससे ग्रामीणों का भारी नुकसान हो सकता था. लेकिन, जिधर से लोगों को सूचना मिली उधर से ही घटनास्थल की ओर लोग दौड़ पड़े और अपने निजी संसाधन से आग पर काबू पा लिया. लेकिन सरूज साह का सारा सामान जल कर राख हो गया. इस मामले में सरूज साह ने अंचलाधिकारी को आवेदन दिया है. युवा राजद नेता सतीश यादव उर्फ पिंटू ने सीओ से तत्काल मुआवजा राशि देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




