हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की गयी जान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Apr 2024 10:47 PM
टेहटा थाना क्षेत्र के सेरथुआ पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात हाइवा वाहन ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को रौंद दिया
मखदुमपुर. टेहटा थाना क्षेत्र के सेरथुआ पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात हाइवा वाहन ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को रौंद दिया , जिससे दोनों युवकों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी ,मृत युवक कोहरा गांव निवासी रवि ठाकुर के 18 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार एवं मो जुवैद का 18 वर्षीय पुत्र मो राजू बताया जाता है , घटना से आक्रोशित लोगों ने पटना गया राष्ट्रीय मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया. वहीं मौके पर पहुंची टेहटा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा है मिली जानकारी के अनुसार कोहरा गांव निवासी सन्नी एवं मोहम्मद राजू एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव कोहरा से किसी काम को लेकर जहानाबाद रविवार की रात जा रहे थे इसी दौरान पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के सेरथुआ पैट्रोल पंप के समीप अज्ञात हाइवा वाहन दोनों को कुचल दिया जिससे दोनों लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पटना गया राष्ट्रीय मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया वहीं घटना की सूचना पर पहुंची टेहटा थाना की पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शव को कब्जे में ले लिया है थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा है कोई घटना के बाद कोहरा गांव का माहौल गमगीन हो गया है एक साथ हुए दो युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है हालांकि घटना किस हाइवा ट्रक से हुई है वह अभी तक पता नहीं चल पाया है
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










