पीजी रेलखंड पर बने अवैध रेलवे क्रॉसिंग से जारी है आवागमन

Published at :09 Jan 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी रेलखंड पर बने अवैध रेलवे क्रॉसिंग से जारी है आवागमन

पटना-गया रेलखंड पर बड़ी संख्या में अवैध रेलवे क्रॉसिंग बना है. अवैध रूप से बने रेलवे क्रॉसिंग के कारण जहां एक ओर ट्रेनों के रफ्तार पर ब्रेक लगता है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर.

पटना-गया रेलखंड पर बड़ी संख्या में अवैध रेलवे क्रॉसिंग बना है. अवैध रूप से बने रेलवे क्रॉसिंग के कारण जहां एक ओर ट्रेनों के रफ्तार पर ब्रेक लगता है, वहीं दूसरी तरफ दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है. पीजी रेलखंड पर बने अवैध रेलवे क्रॉसिंग पर कई बार हादसा हुआ है, जिसमें जान-माल का नुकसान भी हुआ है. रेलवे द्वारा इन हादसों के बाद अवैध रूप से बने रेलवे क्रॉसिंग को बंद कराने का प्रयास किया गया. इसके लिए क्रॉसिंग के दोनों तरफ लोहे तथा सीमेंट से बने पीलर लगाये गये, ताकि इन रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन बंद हो सके. हालांकि रेलवे का यह प्रयास कई स्थानों पर सफल होता नहीं देखा जा रहा है. रेलवे द्वारा बंद कराये गये अवैध रेलवे क्रॉसिंग से अब भी आवागमन जारी है, जिससे हादसे की आशंका बनी है. स्टेशन के आउटर सिंग्नल के समीप अवैध रूप से बने रेलवे क्रॉसिंग को कई माह पूर्व ही पिलर गाड़ कर बंद कराने का प्रयास किया गया. शुरूआत में तो कुछ दिनों तक आवागमन बंद रहा, लेकिन कुछ दिनों के बाद ही आवागमन पूर्व की तरह ही होने लगा. कुछ ऐसा ही हाल कड़ौना में बने अवैध रेलवे क्रॉसिंग का भी है. यहां कई बार हादसे हो चुके हैं. हर बार हादसे के बाद रेलवे द्वारा अवैध रेलवे क्रॉसिंग को बंद कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक इसमें पूरी तरह से सफलता नहीं मिली है. अब भी इन अवैध रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन जारी है, जिससे हादसे की आशंका भी बनी हुयी है.

17 अवैध रेलवे क्रॉसिंग को कराया गया है बंद :

पटना-गया रेलखंड पर पूर्व में करीब 35 स्थानों पर अवैध रूप से रेलवे क्रॉसिंग बना था, जिसके कारण अक्सर इस रेलखंड पर हादसें होते रहते थे. हादसों को देखते हुए रेलवे द्वारा कड़े कदम उठाते हुए 17 स्थानों पर बने अवैध रेलवे क्रॉसिंग को बंद कराया गया. इन अधिकांश रेलवे क्रॉसिंग अब भी बंद हैं. हालांकि कई अन्य स्थानों पर बने अवैध रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन बदस्तुर जारी है. रेलवे द्वारा लोगों की परेशानी को देखते हुए पीजी रेलखंड पर छह स्थानों पर अंडरपास बनाने का निर्णय लिया गया है. इनमें पोठही में अंडरपास का निर्माण पूरा हो चुका है. जहानाबाद तथा कड़ौना के बीच स्थित मुठेर गांव के समीप अंडरपास निर्माण का कार्य चल रहा है. अन्य स्थानों पर अंडरपास का निर्माण हो जाने के बाद अवैध रूप से बने कई रेलवे क्रॉसिंग स्वत: बंद हो जायेंगे.

अवैध रेलवे क्रॉसिंग पर कई बार हुए हैं हादसे :

पीजी रेलखंड पर बने अवैध रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं. बीते 12 महीने में आठ हादसे हो चुके हैं. कुछ माह पूर्व ही सलेमपुर गांव के समीप बने अवैध रेलवे क्रॉसिंग पर एक कार की ट्रेन से टक्कर हो गयी थी. इस हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. कुछ इसी तरह की घटना बीते दिनों कड़ौना में बने अवैध रेलवे क्रॉसिंग पर भी हुआ था. वहां ट्रेन की गिट्टी लदे ट्रक से टक्कर हो गयी थी. हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था. इस तरह की कई घटनाएं पीजी रेलखंड पर हो चुकी हैं. कई बार तो जान-माल का भी नुकसान हुआ है. इसके बाद भी लोग सबक नहीं सीख रहे हैं और अवैध रूप से बने रेलवे क्रॉसिंग से बदस्तूर आवागमन जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन