घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एनएच 139 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया. घटना सोमवार की देर रात को महेंदिया थाना क्षेत्र के बोधबिगहा गांव के समीप की है.

विज्ञापन

कलेर. एनएच 139 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया. घटना सोमवार की देर रात को महेंदिया थाना क्षेत्र के बोधबिगहा गांव के समीप की है. इस घटना को लेकर बताया जाता है कि सोमवार की देर रात बोधबिगहा गांव के 60 वर्षीय दसई राम राष्ट्रीय राजमार्ग के सहारे शौच प्रकिया के लिए जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिसके कारण वह बेहोश होकर रोड के चार्ट में गिर गये. जब वह देर तक घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने खोजबीन किया तो बेहोशी की हालत में रोड के बगल में गिरे मिले. परिजनों ने प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में भर्ती कराया लेकिन वहां के चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन