शादी-विवाह में टेंट-पंडाल लगाना हुआ महंगा, महंगाई और स्टेटस दिखाने की होड़, टेंट मालिक वसूल रहे मोटी रकम

Updated:
विज्ञापन

टेंट पंडाल की तस्वीर  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शादी-विवाह के लिए आकर्षक पंडाल बनवाना महंगा हो गया है. जानिए बढ़ती मांग, मजदूरों की मजदूरी और सजावट के खर्च ने कैसे बढ़ाई टेंट-पंडाल की कीमतें.

विज्ञापन

Jehanabad News : शादी-विवाह के लग्न में टेंट-पंडाल लगाना लोगों के लिए महंगा साबित हो रहा है. इन दिनों जिले में जगह-जगह शादी समारोह के लिए आकर्षक पंडाल बनाये जा रहे हैं, लेकिन इसके लिए लोगों को पहले की अपेक्षा काफी अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. टेंट-शामियाना संचालक भी पंडाल निर्माण का काम शुरू करने से पहले अच्छी-खासी रकम ले रहे हैं.

विज्ञापन

इसकी एक बड़ी वजह लोगों की बढ़ती मांग भी है. अब लोग सामान्य टेंट-शामियाना की जगह अपनी पसंद और जरूरत के मुताबिक आकर्षक पंडाल बनवाना चाहते हैं. पंडाल में खास तरह के कपड़े, सजावट और डिजाइन की मांग की जाती है. इसके कारण निर्माण की लागत बढ़ रही है. मजदूरों की मजदूरी में बढ़ोतरी और सजावट में होने वाला अतिरिक्त खर्च भी इसकी वजह है. बांस की कीमत में भले ही खास इजाफा नहीं हुआ है, लेकिन पंडाल में इस्तेमाल होने वाले कपड़े और सजावट के कारण कुल खर्च काफी बढ़ गया है.

स्टेटस दिखाने की मची है होड़

शादी-विवाह में टेंट-पंडाल को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा जा रहा है. अब हर कोई अपनी हैसियत और स्टेटस के अनुसार आकर्षक पंडाल बनवाना चाहता है. पंडाल संचालक भी ग्राहकों की इसी पसंद के अनुसार अलग-अलग डिजाइन और सजावट की व्यवस्था कर रहे हैं. इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है.

जिले में वर्तमान समय में पंडाल निर्माण के लिए 75 हजार रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक खर्च किये जा रहे हैं. जिसकी जैसी आर्थिक स्थिति है, वह उसी के अनुरूप पंडाल का निर्माण करा रहा है. पहले जहां सामान्य टेंट-शामियाना से ही शादी समारोह की व्यवस्था हो जाती थी, वहीं अब भव्य पंडाल बनवाने का चलन बढ़ गया है.

क्या कहते हैं लोग

अंजनी कुमार ने बताया कि पहले बारात आने पर सामान्य टेंट लगाया जाता था, लेकिन अब पंडाल बनाने का प्रचलन बढ़ गया है. करीब 10 साल पहले 20 से 25 हजार रुपये में टेंट-शामियाना लग जाता था, लेकिन अब पंडाल बनवाने में कम से कम 75 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं.

क्या कहते हैं टेंट संचालक

पंडाल संचालक मो शमीम आलम ने बताया कि पंडाल निर्माण में अब काफी खर्च आ रहा है. मजदूरों ने अपनी मजदूरी बढ़ा दी है. कपड़े और सजावट पर भी पहले की अपेक्षा अधिक खर्च हो रहा है. इसी वजह से पंडाल निर्माण में कम से कम 75 हजार रुपये का खर्च आता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन