जहानाबाद में तेज धमाके के बाद मची अफरा-तफरी, टेम्पो पलटकर मंदिर से टकराया, 5 लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती घायल

जहानाबाद के सिकरिया गांव में अनियंत्रित टेम्पो के मंदिर से टकराने से 3 बच्चों समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप है।

विज्ञापन

Road Accident : जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव स्थित काली स्थान के समीप सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार अनियंत्रित टेम्पो पुल के पास पलटने के बाद घसीटते हुए मंदिर से जा टकराया. हादसे में तीन बच्चों समेत करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

तेज धमाके की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण

प्रत्यक्षदर्शी विमल कुमार रवि ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर वह घटनास्थल की ओर दौड़े तो देखा कि तेज रफ्तार टेम्पो पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया था. इसके बाद वाहन सड़क पर घसीटता हुआ काली स्थान मंदिर से जा टकराया और वहीं रुक गया.

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार टेम्पो में आधा दर्जन से अधिक यात्री सवार थे. दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने टेम्पो से घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल

हादसे में कँसुआ गांव निवासी उषा देवी, अंकुश कुमार, नीलू देवी, सिकरिया गांव निवासी अंशु कुमार और टेम्पो चालक छठु मांझी घायल हुए हैं. घायलों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं. सभी का सदर अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है.

चालक पर नशे में तेज रफ्तार से वाहन चलाने का आरोप

अस्पताल में इलाजरत घायल महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ भतीजी के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रही थीं. महिला ने आरोप लगाया कि टेम्पो चालक नशे में धुत्त था और वाहन को बेहद तेज रफ्तार में चला रहा था. इसी दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और टेम्पो सड़क पर घसीटता हुआ दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

मंदिर के पास बैठा बच्चा भी आया चपेट में

हादसे में मंदिर के समीप बैठा बच्चा अंशु कुमार भी घायल हो गया. अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों की तत्परता से सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन