जहानाबाद डीएम की अपील-घरों पर सोलर पैनल लगवाएं, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लें

Updated:
विज्ञापन

बच्चों समेत मौजूद लोगों से बात करतीं जिलाधिकारी | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद के डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने लोगों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की है. उन्होंने सोलर पैनल लगाने के फायदों पर जोर दिया. कार्यक्रम में टीबी मरीजों और कुपोषित बच्चों को पोषण किट भी बांटी गईं.

विज्ञापन

जहानाबाद डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने लोगों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने की अपील की है. उन्होंने लोगों से अपने घरों की छत पर सोलर पैनल स्थापित कराने एवं योजना का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर मखदुमपुर प्रखंड के डकरा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाना न केवल बिजली व्यय कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा को बढ़ावा देने का भी प्रभावी माध्यम है. इसी तरह पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को पंचायत स्तर पर आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना और उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है.

जहानाबाद की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.

कुपोषित बच्चों को पोषण कट देता डीएम कार्यक्रम में निरीक्षण कर रही जिलाधिकारी  | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोग | Prabhat Khabar Network

सात टीबी मरीजों को दिया पोषण किट

उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं अल्केम के सहयोग से वितरित किए जा रहे टीबी फूड बास्केट के अंतर्गत 7 टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान किया. इसके साथ ही मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार सही दवाओं का नियमित सेवन करने, उपचार बीच में नहीं छोड़ने, पौष्टिक आहार लेने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया और बताया गया कि सही दवा और पौष्टिक आहार से टीवी पूर्णतः ठीक किया जा सकता है.

इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी द्वारा 4 अति कुपोषित बच्चों को फूड बास्केट प्रदान किया गया तथा उनके परिजनों को बच्चों के उचित पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया.

टीबी एवं एनीमिया के प्रति जागरूक रहने की अपील

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे “एनीमिया मुक्त बिहार” अभियान के संबंध में भी जागरूक किया गया. एनीमिया की रोकथाम के लिए समय पर जांच, आयरन एवं पोषक तत्वों से भरपूर आहार के सेवन तथा आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार लेने के लिए प्रेरित किया गया.

जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से भी अपील की कि टीबी एवं एनीमिया के प्रति जागरूक रहें, समय पर जांच कराएं, नियमित दवा एवं पौष्टिक आहार को प्राथमिकता दें तथा अपने बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दें.

विभिन्न स्टालों का किया निरीक्षण

जिला पदाधिकारी द्वारा पंचायत विकास दिवस के अवसर पर लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों से आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली गई.

उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर आयोजित ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ा जाए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन