सांप के साथ इलाज कराने पहुंचे किशोरी के परिजन

Updated:
विज्ञापन

किंजर में एक किशोरी को सांप ने काट लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने सांप को पहले पीटा और उसके बाद उसे पकड़कर किशोरी के साथ इलाज करने के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद आ गये, जिस समय सांप को जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया था, उस समय वह जिंदा था.

विज्ञापन

जहानाबाद.

किंजर में एक किशोरी को सांप ने काट लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने सांप को पहले पीटा और उसके बाद उसे पकड़कर किशोरी के साथ इलाज करने के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद आ गये, जिस समय सांप को जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया था, उस समय वह जिंदा था. हालांकि बाद में वह मर गया. अरवल जिले के किंजर में रूपम कुमारी नामक किशोरी अपने घर के अलमारी से कुछ निकाल रही थी. इसी बीच अलमारी में छुपा सांप ने उसे डस लिया. इसके बाद वह और उसकी मां चिल्लाने लगी. शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उन्होंने शाम को पीटा इसके बाद सांप को पकड़ कर उसके साथ किशोरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आये. अस्पताल में यह चर्चा का विषय बना हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन