सड़क दुर्घटना में किशाेर की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

किंजर थाना अंतर्गत पूरैनिया गांव निवासी अजीत कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरैनिया गांव निवासी रामकिशोर बिंद का 14 वर्षीय पुत्र किसी काम से पालीगंज क्षेत्र के सिकरिया बाजार जा रहा था.

विज्ञापन

करपी. किंजर थाना अंतर्गत पूरैनिया गांव निवासी अजीत कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरैनिया गांव निवासी रामकिशोर बिंद का 14 वर्षीय पुत्र किसी काम से पालीगंज क्षेत्र के सिकरिया बाजार जा रहा था. उसी क्रम में सिकरिया गैस गोदाम के पास अजीत कुमार की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. टक्कर से दुर्घटना स्थल पर ही युवक अजीत कुमार की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा परिजन को दी गई. सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार ने इस दुखद घटना के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की तथा दुख की घड़ी में परिजनों को हर संभव साथ देने का आश्वासन दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन