जहानाबाद जिला सृजन दिवस पर पर्यावरण, महिला और स्वास्थ्य सम्मान की थीम, तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय

Updated:
विज्ञापन

सृजन दिवस को लेकर बैठक करते डीएम एवं एसपी

जहानाबाद जिला अपना 40वां सृजन दिवस मनाने की तैयारी में है. इस वर्ष 'पर्यावरण का सम्मान, महिलाओं का सम्मान एवं स्वास्थ्य का सम्मान' थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. 40वें जिला सृजन दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसको लेकर समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जिला पदाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया और पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में जिला सृजन दिवस के आयोजन से जुड़ी तैयारियों, कार्यक्रमों की रूपरेखा और विभागीय जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

पर्यावरण, महिला और स्वास्थ्य सम्मान होगी इस वर्ष की थीम

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 40वें जिला सृजन दिवस का आयोजन पर्यावरण का सम्मान, महिलाओं का सम्मान एवं स्वास्थ्य का सम्मान थीम पर किया जाएगा.

प्रशासन का उद्देश्य है कि जिला सृजन दिवस केवल एक आयोजन तक सीमित न रहकर समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला कार्यक्रम बने.

डीडीसी को बनाया गया वरीय प्रभारी पदाधिकारी

जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को जिला सृजन दिवस का वरीय प्रभारी पदाधिकारी नामित किया है. उन्हें सभी तैयारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने का निर्देश दिया गया है.

डीएम ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है.

विभागों को आपसी समन्वय से तैयारी पूरी करने का निर्देश

बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर तैयारियां पूरी करें.

साथ ही जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए जिला सृजन दिवस को भव्य, गरिमामय और प्रेरणादायी बनाने पर जोर दिया गया.

अधिकारियों ने लिया सफल आयोजन का संकल्प

बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने का भरोसा दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन