जहानाबाद में रिश्तेदार युवती ने साथी संग मिलकर की लाखों की चोरी: लॉकर से उड़ाए सोने के गहने और 2 लाख कैश, FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में रिश्तेदार युवती ने अपने साथी के साथ मिलकर घर से लाखों के गहने और दो लाख रुपये नकद चोरी किए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

विज्ञापन

Jehanabad News: जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा बाजार स्थित सत्संग नगर (पटेल कॉलेज के पास) में एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है, जहां घर आई एक रिश्तेदार युवती ने अपने साथी के साथ मिलकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पीड़िता नीरू देवी की लिखित शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

25 अगस्त को आई थी घर, साथी युवक के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, बीते 25 अगस्त को उनकी बुआ की बेटी उनके घर आई थी. आरोप है कि पीड़िता के घर में ठहरने के दौरान उसने मौका पाकर कमरे में रखी अलमारी का लॉकर खोल लिया और उसमें रखे कीमती आभूषण तथा दो लाख रुपये नकद चुरा लिए. नीरू देवी ने इस पूरी साजिश में युवती के साथ एक युवक की संलिप्तता का भी आरोप लगाया है, जिसने चोरी का माल ठिकाने लगाने में मदद की.

मंगलसूत्र, सोने की चेन समेत भारी मात्रा में गहने गायब, बिल और ऑडियो सबूत मौजूद

आवेदन के मुताबिक, चोरी गए जेवरातों में सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, लॉकेट, बृजवाली, जितिया, कुंडल, अंगूठी, भरली और तीन बेसर शामिल हैं. इसके साथ ही अलमारी के सेफ में रखे दो लाख रुपये नकद भी गायब मिले. पीड़िता का कहना है कि उनके पास चोरी हुए सभी गहनों के पक्के बिल मौजूद हैं. साथ ही घटना से जुड़े आरोपियों की बातचीत का पुख्ता ऑडियो रिकॉर्डिंग साक्ष्य के रूप में उपलब्ध है, जिसे पुलिस को सौंपा गया है.

नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

चोरी का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है. मामले को लेकर नगर थाना पुलिस ने कहा, "पीड़िता के आवेदन के आधार पर दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑडियो और बिलों की तकनीकी जांच की जा रही है. संदिग्धों की भूमिका स्पष्ट करने, उनकी गिरफ्तारी और चोरी गए जेवरात व नकदी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है."

Also Read: जहानाबाद में पईन में डूबने से 53 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, शौच के लिए निकले थे घर से

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन