पुलिस ने छापेमारी कर 70 लीटर शराब की बरामद

Updated at : 12 May 2024 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने छापेमारी कर 70 लीटर शराब की बरामद

शराब के मामले में गुप्त सूचना मिलते ही वंशी पुलिस ने मुबारकपुर गांव में छापेमारी किया, जहां गांव स्थित बधार में पुआल में छुपा कर देसी महुआ मीठा के निर्मित 70 लीटर शराब को बरामद किया.

विज्ञापन

वंशी. शराब के मामले में गुप्त सूचना मिलते ही वंशी पुलिस ने मुबारकपुर गांव में छापेमारी किया, जहां गांव स्थित बधार में पुआल में छुपा कर देसी महुआ मीठा के निर्मित 70 लीटर शराब को बरामद किया. थानाध्यक्ष संजीव कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर मुबारकपुर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया गया है. लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस गश्ती के साथ ही साथ छापेमारी अभियान तेज की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब तस्कर विजय यादव एवं लालू यादव को पुलिस की आने की भनक लगते ही भाग निकला. थानाध्यक्ष ने बताया कि 70 लीटर शराब बरामदगी के मामले में मुबारकपुर गांव के विजय यादव एवं लालू यादव पर नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया है. शीघ्र ही दोनों शराब तस्करों को पकड़कर पुलिस जेल भेजेगी. पुलिस ने बताया िक शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है और आगे भी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन