इरकी में शराब तस्कर के चार कमरों को पुलिस ने किया सील

Updated:
विज्ञापन

Police seal four rooms of liquor smuggler

विज्ञापन

जहानाबाद. होली पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के वभना व इरकी में शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. एसडीओ विकास कुमार के नेतृत्व में इरकी में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में तस्कर द्वारा बिक्री के लिए छुपा कर रखा गया शराब एवं शराब बनाने के उपकरण को जब्त किया है. हालांकि शराब तस्कर की पहचान नहीं हो पाई है. एसडीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान नगर थाने की पुलिस ने इरकी स्थित शराब के अड्डे पर जिन घरों से शराब मिली है, उन घरों को पुलिस ने सील कर दिया है. नगर थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि एसडीओ के नेतृत्व में शुक्रवार को इरकी में शराब के खिलाफ छापेमारी सह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में तलाशी के दौरान पुलिस को एक घर के रास्ते से गुजरे चार कमरों में बिक्री के लिए तस्कर द्वारा छुपा कर रखे गए करीब 100 लीटर शराब पुलिस को मिला है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन