जहानाबाद में ई-शिक्षा कोष में अनियमित उपस्थिति पर पंचायत शिक्षक निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू

Author Sunil kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

जिला शिक्षा कार्यालय, जहानाबाद

ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर गलत उपस्थिति दर्ज करने के आरोप में घोसी के पंचायत शिक्षक धीरेन्द्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Jehanabad News: भारथु पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बिजलीपुर के पंचायत शिक्षक धीरेन्द्र सिंह को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने में अनियमितता पाए जाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई पंचायत शिक्षक नियोजन समिति, भारथु द्वारा की गई है.

जांच में मिली उपस्थिति दर्ज करने में गड़बड़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जहानाबाद के पत्रांक 713 दिनांक 11 मार्च के आलोक में शिक्षक की जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति की जांच की गई. जांच में अधिकांश तिथियों पर उनकी उपस्थिति "ऑन ड्यूटी" (ऑफिस कार्य) के रूप में दर्ज मिली, जबकि कई दिनों में आवश्यक इन-आउट प्रविष्टियां दर्ज नहीं पाई गईं.

तीन नोटिस के बाद भी जवाब नहीं माना गया संतोषजनक

मामले में स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायत भारथु कार्यालय की ओर से 17 मार्च, 20 मार्च और 28 मार्च 2026 को तीन अलग-अलग नोटिस जारी किए गए थे. शिक्षक द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण पर पंचायत शिक्षक नियोजन समिति ने विचार किया, लेकिन उसे संतोषजनक नहीं माना.

25 जून 2026 से तत्काल प्रभाव से निलंबन

समिति ने मामले को कर्तव्यहीनता एवं प्रशासनिक अनियमितता मानते हुए शिक्षक धीरेन्द्र सिंह को 25 जून 2026 से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय ग्राम पंचायत कार्यालय, भारथु निर्धारित किया गया है.

जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, विभागीय कार्रवाई होगी

आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (सब्सिस्टेंस अलाउंस) दिया जाएगा. साथ ही आगे की विभागीय कार्रवाई के लिए प्रपत्र 'क' की मांग प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, घोसी से की गई है.

शिक्षकों के बीच बढ़ी चर्चा

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया और नियमों के पालन को लेकर शिक्षकों के बीच चर्चा तेज हो गई है.

पटना में युवक की बरामदगी की मांग पर करबिगहिया में आगजनी, सड़क जाम कर लोगों का हंगा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन