ePaper

चेन नहीं देने पर नवविवाहिता की महाराष्ट्र में गला दबाकर हत्या

Updated at : 05 Oct 2024 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
चेन नहीं देने पर नवविवाहिता की महाराष्ट्र में गला दबाकर हत्या

थाना क्षेत्र के साहोबिगहा पुरनकाबिगहा गांव के एक नवविवाहित महिला को मायके वालों द्वारा सोने की चेन व अंगूठी दहेज के रुप में नहीं दिये जाने के कारण महाराष्ट्र में गला दबाकर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

घोसी

. थाना क्षेत्र के साहोबिगहा पुरनकाबिगहा गांव के एक नवविवाहित महिला को मायके वालों द्वारा सोने की चेन व अंगूठी दहेज के रुप में नहीं दिये जाने के कारण महाराष्ट्र में गला दबाकर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस सिलसिले में मृतका नवविवाहिता महिला के पिता थल्लुबिगहा गांव निवासी गुलशन यादव ने बताया कि मैं अपने पुत्री निशी कुमारी (20 वर्ष) की शादी हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार 23 अप्रैल 2024 को घोसी थाना क्षेत्र के साहोबिगहा पुरनकाबिगहा गांव निवासी महेश यादव के पुत्र गौरी शंकर से किया था. ादी के समय अपने औकात के अनुसार उपहार भी दिया था लेकिन उसके पति द्वारा सोने की चेन एवं अंगूठी की मांग हमेशा करते रहा और गौरी शंकर ने अपने पिता को फोन कर मेरे पुत्री निशी कुमारी को अपने पिता के साथ महाराष्ट्र बुला लिया. गौरी शंकर महाराष्ट्र में निजी कंपनी में काम करता था. जब नवविवाहित महिला के मायके वालों द्वारा मांग पूरा नहीं किया गया, तो उसे हमेशा प्रताड़ित किया करता था और महाराष्ट्र में ही उसके पति द्वारा गला दबाकर हत्या कर दिया गया. महाराष्ट्र में जिस मकान में रहता था. उस मकान के मालिक को हत्या का पता लगने पर इसकी सूचना महाराष्ट्र पुलिस को दिया गया. महाराष्ट्र पुलिस ने गौरी शंकर को निजी कंपनी में जाकर गिरफ्तार कर लिया और सारी बातों को जानकारी प्राप्त किया. गौरी शंकर से पूछताछ में मृतक महिला के भाई चंदन कुमार का मोबाइल नंबर बताया गया, तब महाराष्ट्र पुलिस ने चंदन कुमार के मोबाइल पर सूचना दी गयी कि आपकी बहन की हत्या कर दी गयी है. शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन