अरवल सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत, प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयाघात की पुष्टि

Author Nishikant kumr|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अरवल सदर अस्पताल में एक प्रसूता की उपचार के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और तोड़फोड़ की. मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम कर मौत का कारण हृदयाघात बताया है.

विज्ञापन

Arwal News: अरवल सदर अस्पताल में उपचाररत एक प्रसूता की 17 जुलाई को मौत हो गई. जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि चिकित्सीय अभिलेखों और चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार प्रसूता का उपचार निर्धारित चिकित्सीय प्रोटोकॉल के अनुरूप किया गया था. उपचार के दौरान अचानक उनकी स्थिति गंभीर हो गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर और अन्य आवश्यक जीवनरक्षक उपचार दिए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

विज्ञापन

मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी माला कुमारी ने बताया कि प्रसूता की मृत्यु के बाद प्रशासन की उपस्थिति में परिजनों की सहमति से त्रिसदस्यीय मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के प्रारंभिक निष्कर्ष में मृत्यु का कारण हृदयाघात पाया गया है.

हालांकि अंतिम चिकित्सीय पुष्टि के लिए विसरा को सुरक्षित रखते हुए संबंधित प्रयोगशाला भेजा गया है. इसकी जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है.

अस्पताल परिसर में हुआ हंगामा

घटना के बाद मृतका के परिजनों और कुछ अन्य लोगों ने अस्पताल परिसर में आक्रोश व्यक्त किया. प्रशासन के अनुसार इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने अस्पताल परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ करते हुए अस्पताल की सामान्य कार्यप्रणाली को बाधित करने का प्रयास किया.

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित कर सामान्य कर दिया.

अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ववत संचालित

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 17 जुलाई की रात से ही सदर अस्पताल की सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ववत और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही हैं. अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना वाले दिन ही संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

अफवाहों से बचने की अपील

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन